{"_id":"69eb86432a7c3ed66e0bece9","slug":"garbage-catches-fire-in-sector-122-noida-news-c-1-noi1095-4206078-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सेक्टर-122 में कूड़े में लगी आग, स्वास्थ्य विभाग पर लापरवाही का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सेक्टर-122 में कूड़े में लगी आग, स्वास्थ्य विभाग पर लापरवाही का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
सफाई के बाद उठाने के बजाय सड़कों पर ही छोड़ दिया जा रहा कूड़ा
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-122 में संदिग्ध परिस्थितियों में कूड़े में आग फैल गई। हादसे को लेकर निवासियों ने नोएडा प्राधिकरण के स्वास्थ्य विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि शुक्रवार को सड़कों के किनारे कई दिनों से पड़े कूड़े में किसी ने आग लगा दी। गनीमत रही कि समय रहते स्थिति पर काबू पा लिया गया, वरना आग फैल सकती थी।
सेक्टर-122 आरडब्ल्यूए महासचिव नितिन चौहान ने बताया कि करीब दो महीनों से स्वास्थ्य विभाग की ओर से सफाई के बाद कूड़ा उठाने के बजाय सड़कों पर ही इकट्ठा छोड़ दिया जा रहा था। इस संबंध में कई बार विभागीय अधिकारियों को शिकायत भी दी गई, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। आरोप है कि 10–15 दिनों से जमा सूखी पत्तियां और कूड़े बढ़ते जा रहे थे। निवासियों का कहना है कि आग किसने लगाई, यह स्पष्ट नहीं है, लेकिन इतनी मात्रा में सूखा कूड़ा खुले में पड़े रहना ही बड़ी लापरवाही है। ऐसे में सेक्टरवासियों ने बीमारियां व अनहोनी की आशंका जताई है।