{"_id":"64aabd31244042e48102c1e4","slug":"gangster-kapils-sharp-shooter-arrested-noida-news-c-340-1-del1004-18388-2023-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: गैंगस्टर कपिल का शार्प शूटर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: गैंगस्टर कपिल का शार्प शूटर गिरफ्तार
विज्ञापन
लूट के इरादे से मदनपुर खादर इलाके में था मौजूद, स्पेशल सेल ने दबोचा
-- -- -- --
10 से ज्यादा हत्या के प्रयास के मामले है दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गैंगस्टर कपिल सांगवान के शार्प शूटर दीपक तेहलान को मदनपुर खादर से गिरफ्तार किया है। आरोपी लूटपाट के इरादे से घूम रहा था। वर्ष 2022 से फरार होने पर अदालत ने उसे भगोड़ा घोषित कर रखा था। दीपक पर डकैती और शस्त्र अधिनियम सहित अन्य धाराओं में मामले दर्ज हैं। वहीं, हत्या के प्रयास के दस से ज्यादा मामले भी आरोपी के खिलाफ दर्ज है।
पुलिस के अनुसार, स्पेशल सेल की दक्षिण परिक्षेत्र की टीम अंतरराज्यीय गैंगस्टर कपिल सांगवान उर्फ नंदू और उसके सहयोगियों पर निगरानी रख रही थी। निरीक्षक चंद्रिका प्रसाद और अनुज त्यागी के नेतृत्व में टीमें बदमाशों की तलाश में दिल्ली-एनसीआर में छापे मार रहीं थीं। इस दौरान पुलिस को शूटर दीपक के बारे में जानकारी मिली। 3 जुलाई को बदमाश के मदनपुर खादर में मौजूद होने की जानकारी पर पुलिस ने तलाशी अभियान चलाकर खादर पुलिया चौक पर ई-रिक्शा पर बैठे दीपक को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एक पिस्टल और दो कारतूस बरामद हुए हैं। उसने सबसे पहले सहयोगियों के साथ दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में लूटपाट की थी। साल 2018 में नंदू के निर्देश पर गैंगस्टर शिवा पर गोलियां चलाकर मारने का प्रयास किया था। इस मामले में उसकी गिरफ्तारी हुई थी। जेल से निकलने के बाद उसने नंदू के निर्देश पर दिल्ली के दीनपुर इलाके में प्रॉपर्टी डीलर राजबीर के घर पर गोलियां चला दीं। फिर उसने साथियों के साथ मिलकर नजफगढ़ में पुलिस पिकेट पर गोलियां चलाईं। इस मामले पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। साल 2022 को गिरोह के सदस्यों ने उसकी जमानत करवा दी। जेल से निकलने के बाद वह छिपकर रहा और विचाराधीन मामलों में अदालत की तारीखों पर जाना बंद कर दिया। 3 जुलाई को वह मदनपुर खादर में पैसों के लिए लूटपाट करने आया था।
कपिल की गैंगस्टर मंजीत महाल से है दुश्मनी
पुलिस ने बताया कि नजफगढ़ निवासी गैंगस्टर कपिल सांगवान और मित्राऊं निवासी गैंगस्टर मंजीत महल के बीच लंबे समय से दुश्मीन है। मंजीत से जुड़े नफे उर्फ मंत्री ने कपिल के बहनोई सुनील उर्फ डॉक्टर को पैसे उधार दिए थे। पैसे वापस नहीं मिलने पर उसने मंजीत की मदद ली। 20 दिसंबर 2015 को धर्मेंद्र, अशोक, प्रदीप सोलंकी और अन्य ने दीनपुर गांव में सुनील की हत्या कर दी। इसके बाद कपिल ने अपने साथियों के साथ नफे उर्फ मंत्री के पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। साल 2016 में कपिल ने छावला में बहनोई के हत्यारे धर्मेंद्र के पिता विनोद की गोली मारकर हत्या कर दी। पांच साल की उम्र में दीपक के पिता की मौत हो गई थी। नौवीं तक पढ़ाई करने के बाद वह बदमाशों के संपर्क में आ गया और वारदात करने लगा। फिर वह कपिल सांगवान के संपर्क में आया।