फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Gangster Kapil Mann will be interrogated on remand

Noida News: गैंगस्टर कपिल मान रिमांड पर लेकर होगी पूछताछ

Tue, 20 Feb 2024 03:31 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 20 Feb 2024 03:31 AM IST
विज्ञापन
Gangster Kapil Mann will be interrogated on remand
गैंगस्टर कपिल मान रिमांड पर लेकर होगी पूछताछ
विज्ञापन

क्रू मेंबर हत्या कांड
- हत्या से पहले दो बार शूटरों ने की थी रेकी, दोनों शूटरों की पुलिस कस्टडी रिमांड पूरी

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। सेक्टर-104 में एयर इंडिया के क्रू मेंबर और गैंगस्टर प्रवेश मान के भाई सूरज मान की हत्या में शामिल शूटरों ने वारदात से पहले दो बार नोएडा आकर रेकी की थी। शूटरों ने तीसरे दिन वारदात को अंजाम दिया था। हत्या में शामिल दोनों शूटरों की पुलिस कस्टडी रिमांड सोमवार सुबह नौ बजे पूरी हो गई। जिसके बाद दोनों को दिल्ली जेल भेज दिया गया। वहीं अब नोएडा पुलिस गैंगस्टर कपिल मान को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेगी।

सूरज मान हत्या में शामिल दो शूटरों कुलदीप व अब्दुल कादिर ने पुलिस कस्टडी रिमांड में पूछताछ के दौरान बताया कि 19 जनवरी को हत्या करने के पहले तीनों शूटर 15 फरवरी व 17 फरवरी को भी आए थे। दोनों दिन ऑटो व बाइक से नोएडा आए और घटनास्थल को देखा। साथ ही भागने के रास्ते को देखा। दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़े दोनों शूटर आपस में दोस्त थे। वहीं तीसरा शूटर जिसे गैंगस्टर रोहित मोई ने भेजा था उसके बारे में इन दोनों को भी जानकारी नहीं थी। वही शूटर इन दोनों को लीड कर रहा था। पुलिस को तीसरे शूटर की फोटो मिल गई है और हरियाणा के होने की बात कही जा रही है। अभी उसका नाम स्पष्ट नहीं हुआ है।
विज्ञापन


पूछताछ में यह पुष्टि हुई है कि यह हत्या मंडोली जेल में बंद दिल्ली के खेड़ा खुर्द निवासी गैंगस्टर कपिल मान ने ही करवाई है। कपिल के कहने पर गोगी गैंग से जुड़े रोहित मोई ने अपना शार्प शूटर व पिस्टल भेजे थे। अब्दुल कादिर और कुलदीप ने पुलिस को रिमांड के दौरान बताया है कि उनको पहले यह बताया गया था कि किसी को पिस्टल दिखाकर डराना है। अब्दुल और कुलदीप से एक ऐप के जरिए रोहित मोई और कपिल मान ने भी जेल के अंदर से बात की थी। गैंगस्टर जितेंद्र गोगी की हत्या के बाद यह कहा जा रहा है कि उसके गैंग की कमान गैंगस्टर कपिल मान ने संभाली हुई है। इस गैंग से जुड़े रोहित मोई ने कपिल के कहने पर ही अपना शार्प शूटर भेजा था। इसके बारे में कपिल को भी पता नहीं था। हाजीपुर चौराहे पर जब शूटर अब्दुल कादिर और कुलदीप 15 जनवरी को पहुंचे तब वह शूटर आया। उस शूटर के पास अब्दुल कादिर और कुलदीप की फोटो थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed