फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Gangster dies after falling from roof under police scandal

पुलिस की दबिश में छत से गिरकर गैंगस्टर की मौत

Tue, 20 Apr 2021 11:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
Gangster dies after falling from roof under police scandal
आरोपी की मौत के बाद मौके पर पड़ी खिड़की - फोटो : Grnoida
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर ओमीक्रॉन-1ए में बीटा-2 थाना पुलिस की दबिश के दौरान दादरी के दरोगा अख्तर खान हत्याकांड के आरोपी की छत से गिरकर मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि मरने वाले आरोपी पर गैंगस्टर आदि के 14 केस दर्ज हैं। फरार होने की कोशिश में खिड़की टूटने से नीचे गिरकर उसकी मौत हुई है। वहीं, परिजनों ने पुलिस पर धक्का देने, मारपीट करने और अभद्रता का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

डीसीपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि 7 अप्रैल को बीटा-2 थाना क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान वाहन चोरी का आरोपी गिरफ्तार हुआ था। आरोपी ने पूछताछ में दादरी निवासी इमरान का नाम बताया था जो मुठभेड़ में फरार हो गया था। पुलिस उसे तलाश कर रही थी। सोमवार को पुलिस इमरान के रिश्तेदारों के घर पहुंची। यहां इमरान की पत्नी के दो भाई जान मोहम्मद और लुकमान मौजूद थे। पुलिस को देखकर भागने की कोशिश में चांद मोहम्मद छत पर बाथरूम के लिए गया और खिड़की पर लटक गया। इसी दौरान खिड़की समेत नीचे गिरने से उसकी मौत हो गई। उसका दादरी में वर्ष 2016 में हुए दरोगा अख्तर खान हत्याकांड में भी नाम था। गाजियाबाद पुलिस से मुठभेड़ में भी उसके गोली लग चुकी है।
विज्ञापन

वहीं, चांद मोहम्मद के परिजनों का आरोप है कि सोमवार को पांच पुलिसकर्मी उनके घर पहुंचे थे। इनमें 2 महिला कांस्टेबल भी थीं। पुलिसकर्मियों ने इमरान के संबंध में पूछताछ करने के लिए चांद मोहम्मद और लुकमान से मारपीट की। लुकमान के शरीर पर मारपीट के जख्म हैं। चांद मोहम्मद को उल्टा लटकाकर पीटा गया और पुलिस के धक्का देने से उसकी जान गई है। पुलिस ने परिजन के आरोप को निराधार बताया है। घटना के बाद दादरी स्थित चांद मोहम्मद के घर पर है क्या तक पुलिस फोर्स की तैनाती कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed