फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Gangster act on two accused of murder of couple

दंपती की हत्या के दो आरोपियों पर लगा गैंगस्टर एक्ट

Tue, 02 Feb 2021 11:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Gangster act on two accused of murder of couple
कारोबारी विनय गुप्ता और उनकी पत्नी नेहा का फाइल फोटो - फोटो : Grnoida
ग्रेटर नोएडा (जेपी शर्मा)। ग्रेनो वेस्ट स्थित चेरी काउंटी सोसाइटी में बहुचर्चित कारोबारी विनय गुप्ता और उनकी पत्नी नेहा के दो हत्यारोपियों पर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की है। बीते साल तीन नवंबर की रात सोसाइटी की नौवीं मंजिल स्थित फ्लैट में घुसकर दंपती की हत्या की गई थी। उनके ग्रॉसरी स्टोर के कर्मचारी अमन हयात खान ने लूट के लिए वारदात की थी। इस हत्याकांड के बाद सोसाइटी और ग्रेनो वेस्ट की सुरक्षा को लेकर सवाल उठे थे। हत्याकांड की साजिश अमन की नाबालिग दोस्त के पिता सौरभ चौहान ने रची थी। दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
विज्ञापन

मूल रूप से मेरठ निवासी विनय गुप्ता और उनकी पत्नी नेहा गुप्ता बिसरख कोतवाली क्षेत्र की चेरी काउंटी सोसाइटी की नौवीं मंजिल पर रहते थे। सोसाइटी में ही उनका ग्रॉसरी स्टोर था। इसमें कई काउंटर थे। दंपती स्टोर का संचालन करते थे। तीन नवंबर की रात कर्मचारी अमन ने फ्लैट में घुसकर दंपती की हत्या कर दी थी। आरोपी घर में रखे लगभग एक लाख रुपये लेकर फरार हो गया था। सोसाइटी में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से आरोपी की पहचान हुुई थी। इसके बाद आरोपी अमन और सौरभ को गिरफ्तार कर पुलिस ने वारदात का खुलासा किया था। अब बिसरख कोतवाली पुलिस ने अमन को गैंग का लीडर और सौरभ चौहान को बदमाश बनाते हुए गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की है। पुलिस का कहना है कि गैंग का काम लूट और हत्या करना है। इससे जनता में भय व्याप्त है।
विज्ञापन

नाबालिग दोस्त के पिता ने रची थी साजिश
अमन की दोस्ती 15 साल की नाबालिग से हो गई थी। अमन उसकी आर्थिक रूप से मदद भी करता था। उसके पिता सौरभ को जब यह पता चला कि तो वह अमन पर रुपये के लिए दवाब बनाने लगा। उसने ही स्टोर के रुपये लूटने की साजिश बनाई और अमन से वारदात कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमन ने इंसानियत के बदले की हैवानियत
वारदात की रात स्टोर पर करवा चौथ की तैयारियों को लेकर महिलाओं को मेंहदी लगाई गई थी। मेंहदी के रुपयों का हिसाब करने के बहाने अमन फ्लैट में गया था। आरोपी ने भूख लगने की बात कही तो नेहा उसके लिए पराठा लेकर आईं। पराठा खाने के दौरान ही आरोपी ने पहले नेहा और फिर विनय के सिर में पीतल की मूर्ति से हमला कर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed