फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   gangajal

Noida News: सेक्टर 119 और 120 नए यूजीआर से होगी गंगाजल की आपूर्ति, हजारों परिवारों को मिलेगी राहत

Fri, 05 Sep 2025 09:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 05 Sep 2025 09:51 PM IST
विज्ञापन
gangajal
-नोएडा प्राधिकरण की टीम ने नए यूजीआर से पानी की सप्लाई की टेस्टिंग की, टेस्टिंग सफल रही
विज्ञापन

-नोएडा प्राधिकरण के जल विभाग का दावा आज से गंगाजल की होगी सप्लाई

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर 119 और 120 के निवासियों के लिए अब प्रचुर मात्रा में गंगाजल की आपूर्ति हो सकेगी। इसके लिए नोएडा प्राधिकरण की ओर से शुक्रवार को सेक्टर 118 में बने नए यूजीआर से पानी की सप्लाई करके टेस्टिंग की गई। प्राधिकरण का दावा है कि यह टेस्टिंग सफल रही और आज से इन सेक्टरों के लिए गंगाजल दिया जा सकेगा।


नोएडा हाईराइज फेडरेशन (एनएचआरएफ) के अध्यक्ष निखिल सिंघल ने बताया कि एनएचआरएफ लंबे समय से नोएडा प्राधिकरण से गंगाजल आपूर्ति की मांग कर रहा था। हालांकि आज इस परियोजना का परीक्षण सफलतापूर्वक पूरा हो गया है। ऐसे में यह एनएचआरएफ के साथ ही सेक्टर 119 और 120 के निवासियों के लिए एक बड़ी जीत है। इससे सेक्टर 119 और 120 की हाईराइज सोसाइटियों के साथ ही सेक्टरों व गांवों के एक लाख से अधिक लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

हाई रहता था टीडीएस
निखिल ने बताया कि सेक्टर 119 और 120 में गंगाजल आपूर्ति सुचारू रूप से नहीं होती थी। ऐसे में यहां पानी का टीडीएस बहुत हाई रहता था। इस संबंध में सभी निवासियों ने कई बार नोएडा प्राधिकरण को पत्र लिखे, बैठकें की और गंगाजल देने की मांग की। शुक्रवार को नोएडा प्राधिकरण की टीम ने सेक्टर 118 में बने नए यूजीआर से गंगाजल सप्लाई की टेस्टिंग की और यह टेस्टिंग सफल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टर 119 और 120 में नई गंगाजल लाइन पड़ गई है जो सेक्टर 118 में बने नए यूजीआर से कनेक्ट है। ऐसे में निवासियों को प्रचुर मात्रा में गंगाजल मिल सकेगा। इससे सोसाइटियों के अलावा सेक्टरों के गांवों को भी फायदा मिलेगा। -आरपी सिंह, जीएम जल, नोएडा प्राधिकरण


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed