फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Ganesh picked up a banana from the pandal and ate it, tied the young man to a pole and beat him up, died

Noida News: गणेश पंडाल से केला उठाकर खाया, युवक को खंभे से बांधकर पीटा, मौत

Wed, 27 Sep 2023 06:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 27 Sep 2023 06:50 PM IST
विज्ञापन
Ganesh picked up a banana from the pandal and ate it, tied the young man to a pole and beat him up, died
पीटने का वीडियो वायरल, हत्या का केस दर्ज, इलाके में तनाव
विज्ञापन

पुलिस बोली- चोरी के शक में दिया गया वारदात को अंजाम
----
10-12 लड़कों ने नंदनगरी में दी वारदात अंजाम, सभी फरार
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। नंद नगरी में मंगलवार सुबह गणेश पंडाल से प्रसाद का केला उठाकर खाने पर एक युवक को खंभे से बांधकर लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा गया। युवक रहम की भीख मांगता रहा, लेकिन 10-12 लड़के उसे बुरी तरह पीटते रहे। इसके बाद युवक को अधमरी हालत में छोड़कर सभी फरार हो गए।
दोपहर के समय एक पड़ोसी सड़क पर पड़ा देखकर मोहम्मद इशाक उर्फ इसार (22) को घर ले आया। इसार ने रोते-रोते परिजनों को सारी बात बताई। कुछ ही देर बाद ही उसने घर पर दम तोड़ दिया। देर रात मामले की सूचना पुलिस को दी गई। इस बीच घटना का एक वीडियो वायरल होने से इलाके में तनाव फैल गया। एहतियात के तौर पर अतिरिक्त सुरक्षा बलों को तैनात कर दिया गया है। वहीं, स्थानीय लोगों ने इसार के विशेष समुदाय का होने से पीटने के आरोप लगाए। हालांकि, पुलिस इससे इंकार कर रही है। जिला पुलिस उपायुक्त डॉ.जॉय टिर्की का कहना है कि इसार को चोरी के शक में पीटा गया। आरोपियों की पहचान कर ली गई है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से धामपुर, बिजनौर निवासी इसार परिवार के साथ ई-57/बी352, सुंदर नगरी में रहता था। परिवार में बुजुर्ग पिता अब्दुल वाजिद और बहनें इमराना, नियाब, समरीन व उज्मा हैं। पिता फल की रेहड़ी लगाते हैं। बहन ने बताया कि इसार मंगलवार सुबह करीब पांच बजे घर से चंद कदमों की दूरी पर जी-4 ब्लॉक पहुंचा। यहां पर गणेश पंडाल लगा हुआ था। इसार ने गणेश पंडाल से केला उठाकर खा लिया। इसार को प्रसाद उठाकर खाते देखकर पंडाल में मौजूद लड़के भड़क गए। युवकों ने उसे एक खंभे से बांध दिया। इसके बाद लाठी-डंडे से पीटा गया। कुछ लड़के पिटाई का वीडियो भी बनाते रहे। इसके बाद इसार को सड़क पर फेंक दिया गया। दोपहर के समय पड़ोसी आमिर वहां से गुजरा तो इसार ने आवाज देकर उसे रोका। बाद में आमिर ई-रिक्शा से उसे घर लेकर पहुंचा। इसार ने शाम करीब 6:30 बजे पिता को कुछ लड़कों के नाम बताए और सात बजे उसने दम तोड़ दिया। रात करीब पौने 11 बजे मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने इसार का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बुधवार को शव परिवार के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना को सांप्रदायिक रंग देने का प्रयास
जैसे ही इसार की मौत का लोगों को पता लगा तो लोगों की भीड़ जुट गई। कुछ शरारती तत्वों ने घटना को सांप्रदायिक रंग देने का प्रयास किया। लोगों का आरोप था कि इसार के विशेष समुदाय का होने से उसे पीटा गया। वहीं, जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि चोरी के शक में युवक को पिटाई गया। घटना में सांप्रदायिक एंगल सामने नहीं आया है। इस बात का भी पता किया जा रहा है कि इतनी सुबह युवक क्या करने के लिए घर से निकाला था। युवक का पुराना रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है।

परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़
इसार की मौत के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एक परिजन ने बताया कि इसार बहुत ही सीधा था। उसे गुटखा खाने के अलावा किसी भी तरह के नशे की लत नहीं थी। उसे जो छोटा-मोटा काम मिलता था वह कर लिया करता था। काफी मन्नतों के बाद इसार का जन्म हुआ था। अब उसकी मौत ने परिवार को बुरी तरह तोड़ दिया है। इसार के पिता ने रोते हुए बताया कि कई साल पहले सड़क हादसे में बेटी नजरानी की भी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed