{"_id":"6ad0e2057b5b091bb5010ae8","slug":"galgotias-university-honored-in-the-field-of-education-noida-news-c-491-1-rgh1003-11549-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: गलगोटियास विश्वविद्यालय को शिक्षा के क्षेत्र में सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: गलगोटियास विश्वविद्यालय को शिक्षा के क्षेत्र में सम्मान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुना सिटी। गलगोटियास विश्वविद्यालय को 36वें ईलेट्स वर्ल्ड एजुकेशन समिट 2026 में उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप पाठ्यक्रम और रोजगारपरक शिक्षा के लिए सम्मानित किया गया। लोकसभा सांसद डॉ. रवींद्र नारायण बेहरा ने विश्वविद्यालय को यह पुरस्कार प्रदान किया।
समिट में शिक्षा, नीति निर्माण और नवाचार से जुड़े विशेषज्ञों ने पाठ्यक्रमों की प्रासंगिकता और विद्यार्थियों को बदलती अर्थव्यवस्था के अनुरूप तैयार करने पर चर्चा की। विश्वविद्यालय ने उद्योग आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए एक्सेंचर लर्नवेंचर, आईबीएम, एलएंडटी एडुटेक, टाटा टेक्नोलॉजीज, माइक्रोसॉफ्ट और बाइटएक्सएल जैसी संस्थाओं के साथ सहयोग किया है।
विश्वविद्यालय में उत्कृष्टता केंद्रों और प्रयोगशालाओं के जरिए विद्यार्थियों को व्यावहारिक अनुभव दिया जाता है। इनक्यूबेशन और मेंटरशिप के माध्यम से उन्हें अपने व्यावसायिक विचारों को आगे बढ़ाने का अवसर भी मिलता है।
विज्ञापन
इससे पहले विश्वविद्यालय को नई दिल्ली में आयोजित टाइम्स नाउ एजुकेशन समिट 2026 में भी उद्योगों के अनुरूप पाठ्यक्रम और छात्र उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए सम्मानित किया गया था। यह पुरस्कार केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने प्रदान किया था।