फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Gadkari will inspect Dwarka Expressway on 18

Noida News: गडकरी 18 को करेंगे द्वारका एक्सप्रेसवे का निरीक्षण

Wed, 17 May 2023 01:01 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 17 May 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
Gadkari will inspect Dwarka Expressway on 18
केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत ने कहा - इसके शुरू होने से दिल्ली पहुंचने का वैकल्पिक मार्ग मिलेगा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नौ हजार करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुए द्वारका एक्सप्रेसवे का निरीक्षण करने के लिए 18 मई को केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी गुरुग्राम आ रहे हैं।

यह जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने बताया कि द्वारका एक्सप्रेसवे के गुरुग्राम भाग का निर्माण करीब-करीब पूरा हो गया है। एक्सप्रेसवे के खेड़की दौला चौक पर क्लोवर लीफ का काम पूरा हो चुका है। एक्सप्रेसवे के गुरुग्राम भाग का शुभारंभ होने के बाद नए सेक्टरों व द्वारका एक्सप्रेसवे से जुड़े रिहाइशी इलाकों में रहने वालों का सफर सुहाना हो सकेगा। गुरुग्राम के लोगों को दिल्ली पहुंचने का वैकल्पिक मार्ग भी मिलेगा। राव इंद्रजीत ने कहा कि द्वारका एक्सप्रेसवे का निर्माण शुरू हुआ तब इसकी लागत करीब सात हजार करोड़ रुपये थी, लेकिन पूरा होते-होते निर्माण कार्य की लागत करीब नौ हजार करोड़ पर पहुंच गई। राव ने बताया कि 29 किलोमीटर लंबाई वाले द्वारका एक्सप्रेस वे का हरियाणा क्षेत्र वाले हिस्से (18.9 किमी) का निर्माण अंतिम चरण में है। यह देश का पहला एलिवेटेड अर्बन एक्सप्रेस वे होगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि एक्सप्रेस वे को चार हिस्सों में बांटकर निर्माण किया है जिनमें दिल्ली क्षेत्र के 10.01 किमी क्षेत्र में दो तथा हरियाणा क्षेत्र में 18.9 किमी क्षेत्र को भी दो क्षेत्रों में रखा गया है। हरियाणा क्षेत्र के दोनों क्षेत्रों में निर्माण कार्य 99.25 फीसदी तक पूरा हो चुका है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed