{"_id":"67d99044b0b21432c101b84a","slug":"gadkari-requested-to-free-south-delhi-from-jams-noida-news-c-340-1-del1004-83555-2025-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: दक्षिण दिल्ली को जाम मुक्त करने के लिए गडकरी से किया अनुरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: दक्षिण दिल्ली को जाम मुक्त करने के लिए गडकरी से किया अनुरोध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांसद बिधूड़ी ने सड़कों पर भीड़भाड़, जाम और जलभराव की समस्याओं से कराया अवगत
बदरपुर रोड का ड्रेनेज सिस्टम भी सुधारने का आग्रह केंद्रीय मंत्री से किया, मिला आश्वासन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दक्षिण दिल्ली में सड़कों पर भीड़भाड़, जाम और जलभराव की समस्याओं को लेकर सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने मंगलवार को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। उन्होंने मांडी-जौनापुर रोड, छतरपुर 100 फुटा रोड के सुधार व संगम विहार और सैनिक फार्म के पीछे बनने वाले मास्टर प्लान रोड के निर्माण के अलावा बदरपुर-मथुरा रोड के ड्रेनेज सिस्टम में सुधार का अनुरोध किया। वहीं, केंद्रीय मंत्री ने दक्षिणी दिल्ली की सभी योजनाओं पर शीघ्र कार्य कराने का आश्वासन दिया।
मुलाकात के बाद बिधूड़ी ने मीडिया को बताया कि दक्षिण दिल्ली में जाम से राहत के लिए सड़कों में सुधार की आवश्यकता है। सरकार इस पर लगातार काम कर रही है, इसीलिए उन्होंने इन परियोजनाओं का सुझाव केंद्रीय मंत्री को दिया। उनसे अनुरोध किया गया कि मांडी-जौनापुर रोड को चौड़ा करने की आवश्यकता है। इस रोड पर वाहनों की संख्या काफी ज्यादा होने से जाम लगता है। सड़क को चौड़ा करने से लोगों को राहत मिलेगी।
वहीं, छतरपुर 100 फुटा रोड को कुतुब मीनार मेट्रो स्टेशन के समीप फतहपुर बेरी से डेरा मोड़ तक और फिर डेरा मोड़ से फरीदाबाद-गुरुग्राम रोड तक एलिवेटेड बनाने की आवश्यकता है, ताकि यहां भीड़ को कम करने में सफलता मिल सके। संगम विहार और सैनिक फार्म के पीछे से बनने वाले प्रस्तावित मास्टर प्लान रोड का निर्माण भी प्राथमिकता के आधार पर करने से पूरे इलाके को जाम से राहत मिलेगी। इसी तरह मथुरा रोड का बदरपुर बॉर्डर तक ड्रेनेज सिस्टम भी ठीक करने की आवश्यकता है। इस रोड का ड्रेनेज सिस्टम काफी पुराना है और मानसून में जलभराव की समस्या रहती है। इन परियोजनाओं के बनने से दक्षिण दिल्ली को जाम मुक्त करने की दिशा में काफी मदद मिलेगी।