{"_id":"6a3fef5f8d7959c5d10aa95d","slug":"fsdg-grnoida-news-c-23-1-lko1064-98564-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: आश्वासन मिलने के बाद भी नहीं खत्म हुई हड़ताल, जीरो प्वाइंट पर रोका गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: आश्वासन मिलने के बाद भी नहीं खत्म हुई हड़ताल, जीरो प्वाइंट पर रोका गया
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। एडवोकेट एंड डीड राइटर्स वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले अधिवक्ताओं, दस्तावेज लेखकों और स्टाम्प विक्रेताओं की ई-पंजीकरण प्रणाली के विरोध में चल रही अनिश्चितकालीन हड़ताल शनिवार को 17वें दिन भी जारी रही। संगठन के पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जब तक सरकार ई-पंजीकरण प्रणाली को वापस नहीं लेती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट कुलदीप भाटी की अध्यक्षता और सचिव एडवोकेट दिनेश शर्मा के संचालन में आयोजित सभा में बताया गया कि मुख्यमंत्री के गौतमबुद्धनगर दौरे के दौरान अधिवक्ता, दस्तावेज लेखक और स्टाम्प विक्रेता अपनी मांगों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखने के लिए रवाना हुए थे। हालांकि पुलिस प्रशासन ने जीरो प्वाइंट पर उन्हें समझाकर रोक लिया। इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने अध्यक्ष कुलदीप भाटी और सचिव दिनेश शर्मा को मुख्यमंत्री के निजी सचिव से मुलाकात के लिए भेजा। जहां उन्होंने ज्ञापन सौंपकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया।