{"_id":"69e4e48060acd0b2e60bf311","slug":"fsdg-grnoida-news-c-23-1-lko1064-92679-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: अक्षय तृतीया पर कपड़ों और ज्वेलरी की दुकानों में दिखी रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: अक्षय तृतीया पर कपड़ों और ज्वेलरी की दुकानों में दिखी रौनक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर शहर के बाजारों में कपड़ों के साथ-साथ ज्वेलरी बाजारों में भी रौनक देखने को मिली। सुबह से ही दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ रही। लोग परिवार के साथ नए कपड़े और आभूषण खरीदते नजर आए। अक्षय तृतीय के पावन पर्व पर ग्राहकों को हर तरह के डिजाइन और बजट के अनुसार आभूषण आसानी से मिल जाते हैं।
दुकानदारों ने बताया कि अक्षय तृतीया के दिन आभूषण खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। खासतौर पर सोना-चांदी खरीदने की परंपरा होने के कारण ज्वेलरी शोरूम्स में ग्राहकों की लंबी कतारें देखने को मिली। वहीं कपड़ों की दुकानों पर भी अच्छी खासी भीड़ रही, जिससे सामान्य दिनों की तुलना में बिक्री में बढ़ोतरी दर्ज की गई। कई फैशन, एथनिक वियर और ज्वेलरी स्टोर्स ने इस मौके पर आकर्षक ऑफर्स और विशेष छूट दी है। एक खरीदें, दूसरी मुफ्त पाएं जैसे ऑफर्स तो कहीं गोल्ड ज्वेलरी पर मेकिंग चार्ज में छूट और डायमंड ज्वेलरी पर खास डिस्काउंट दिए गए, जिससे ग्राहकों का उत्साह और भी बढ़ गया।
साड़ी, कुर्ता सेट, बच्चों के कपड़े और हल्के-फुल्के गोल्ड ज्वेलरी आइटम्स की मांग सबसे ज्यादा रही। युवाओं में ट्रेंडी और फ्यूजन वियर के साथ मिनिमल ज्वेलरी भी खरीदी। व्यापारियों का कहना है कि ऐसे त्योहार न सिर्फ बाजारों में रौनक लाते हैं, बल्कि व्यापार को भी नई गति देते हैं।