फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   From the playgrounds of Noida and Greater Noida

Noida News: खेल की खबरें नोएडा और ग्रेनो के मैदानों से

Sat, 19 Jul 2025 06:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jul 2025 06:58 PM IST
विज्ञापन
From the playgrounds of Noida and Greater Noida
15 रन से अवध योद्धा को मिली जीत
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा (संवाद)। मानसून कप लीजेंड के लीग मैच में अवध योद्धा ने थंडर वॉल्व्स क्रिकेट क्लब को 15 रनों से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी अवध योद्धा ने टी-20 मुकाबले में दस विकेट के नुकसान पर 149 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी थंडर वॉल्व्स क्लब की टीम पांच विकेट के नुकसान पर 134 रन ही बना सकी। प्रभजोत सिंह सिद्धू को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

तीन विकेट से जीती रॉयल मावेरिक्स-11
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सेंचुरियन कप सीजन-6 के लीग मैच में रॉयल मावेरिक्स-11 ने ओल्ड स्कूल को तीन विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी ओल्ड स्कूल ने टी-20 मुकाबले में 16.2 ओवर में दस विकेट के नुकसान पर 118 रन का स्कोर बनाया। सोनू ने चार-चार विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल मावेरिक्स-11 टीम ने सात विकेट के नुकसान पर 120 रन बनाकर मैच में जीत हासिल की। सोनू को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन


तेज तर्रार क्रिकेट क्लब 43 रन से जीती
नोएडा। सेक्टर-140 में खेले गए एमएसबी फ्रैंडली टूर्नामेंट के सुपर लीग में तेज तर्रार क्लब ने नाइट किंग्स को 43 रन से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी तेज तर्रार क्रिकेट क्लब की टीम ने 19.4 ओवर में 134 रन बनाए। वत्सल ने 36 और विशेषज्ञ ने 30 रनों की पारी खेली। जवाब में नाइट किंग्स की टीम 15वें ओवर में 91 रन पर ढेर हो गई। वत्सल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे सुपर ओवर में जीती चैंपियंस इलेवन
नोएडा। सेक्टर-127 में शनिवार को खेले गए एनएस रेड बॉल कप क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला सुपर स्ट्राइकर्स और चैंपियंस इलेवन के बीच टाई हो गया। आयोजकों को दोनों टीमों के बीच सुपर ओवर कराना पड़ा। जिसमें चैंपियंस इलेवन की टीम ने जीत हासिल करते हुए ट्राॅफी पर कब्जा कर लिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सुपर स्ट्राइकर्स की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 148 रन बनाए। जवाब में चैंपियंस इलेवन की टीम ने 20 ओवर में 10 विकेट खोकर 148 रन बना लिए। जिससे मैच टाई हो गया। आयोजकों ने पहला सुपर ओवर कराया। जिसमें चैंपियंस इलेवन और सुपर स्ट्राइकर्स की टीम 9-9 रन बनाकर फिर से मैच को टाई करा दिया। जिसके बाद आयोजकों ने दूसरा सुपर ओवर कराया। जिसमें सुपर स्ट्राइकर्स की टीम ने 9 रन बनाए। जवाब में चैंपियंस इलेवन बिना विकेट खोए 16 रन बनाकर मैच जीत लिया। आशीष को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। ब्यूरो

आईसीसी 110 की टीम 30 रन से जीती
नोएडा। सेक्टर-163 स्थित पीसीजी क्रिकेट मैदान पर शनिवार को खेले गए क्रिकेट मैच में आईसीसी-110 की टीम ने 30 रन से अल्फा स्ट्राइकर्स को हरा दिया। कर जीत दर्ज की। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आईसीसी-110 की टीम 20 ओवर में 205 रन बनाए। जवाब में अल्फा स्ट्राइकर्स की टीम 20वें ओवर में 175 रन पर ढेर हो गई। नीतिन चौधरी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 35 रन की पारी खेली और 3 बल्लेबाजों को आउट किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed