फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   From Marora village, you will be able to go directly to Delhi-Mumbai Expressway

मरोड़ा गांव से सीधे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर जा सकेंगे

Thu, 17 Dec 2020 10:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 17 Dec 2020 10:59 PM IST
विज्ञापन
From Marora village, you will be able to go directly to Delhi-Mumbai Expressway
मरोड़ा गांव से सीधे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर जा सकेंगे
विज्ञापन

नगीना। दिल्ली से मुंबई तक तैयार किए जा रहे एक्सप्रेसवे पर मरोड़ा गांव के समीप कट दिया जाएगा। जिले के लोग यहां से सीधे एक्सप्रेसवे पर आवाजाही कर सकेंगे। क्षेत्रवासियों की मांग पर उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने इस संबंध में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की है। जननायक जनता पार्टी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी मोहसिन चौधरी ने इसकी पुष्टि की।
बैठक में तय हुआ कि क्षेत्र के ट्रक चालकों और किसानों की समस्याओं को देखते हुए बड़कली चौक के पास मरोड़ा गांव में कट दिया जाएगा। कट से जिले की सभी सीमाओं की दूरी 25-30 किलोमीटर पड़ेगी। इससे नगीना क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी। पूर्व उप चेयरमैन उस्मान खान दुर्रानी, शिक्षाविद् अब्दुल वाहब ने बताया कि सामाजिक संगठनों के संघर्ष से क्षेत्र में मरोड़ा कट, उपमंडल और फोरलेन की सौगात मिली थी।
विज्ञापन

बता दें कि 22 नवंबर को नगीना के बड़कली चौक पर आयोजित किसान रैली में उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने क्षेत्रवासियों से मरोड़ा गांव में कट दिलाने का वादा किया था। रैली में नगीना को उपमंडल और नूंह से अलवर हाईवे को फोरलेन करने की घोषणा भी की गई थी। मरोड़ा गांव में एक से 23 नवंबर तक गालिब मौजी खान फाउंडेशन के बैनर तले धरना हुआ था। इसमें एक्सप्रेसवे पर मरोडा कट, नगीना को सब डिविजन और दिल्ली अलवर हाईवे को फोर लेन करने की मांगें उठाई गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed