फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Friend murdered by hitting him on the head with a brick for not paying for liquor

दोस्त को उतारा मौत के घाट: शराब के पैसे न देने पर ईंट से किया जोरदार वार, शव को झाड़ियों में छिपाया

Sat, 09 Sep 2023 09:13 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 09 Sep 2023 09:13 AM IST
सार

बुधवार रात वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मूलरूप से अमरोहा निवासी मोनू सिंह फरार हो गया। सुबह घटनास्थल के पास से शव देखकर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। युवक की शिनाख्त बुलंदशहर निवासी पिंटू सिंह (31) के रूप में हुई है।

विज्ञापन
Friend murdered by hitting him on the head with a brick for not paying for liquor
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नोएडा के बरौला टी-प्वाइंट के पास केबल की दुकान पर काम करने वाले युवक ने शराब के पैसे नहीं देने पर दोस्त के सिर और मुंह पर ईंट से हमला कर हत्या कर दी। बुधवार रात वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मूलरूप से अमरोहा निवासी मोनू सिंह फरार हो गया। सुबह घटनास्थल के पास से शव देखकर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। युवक की शिनाख्त बुलंदशहर निवासी पिंटू सिंह (31) के रूप में हुई है। सर्विलांस टीम की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके कब्जे से हत्या में इस्तेमाल की गई ईंट बरामद हुई है।

विज्ञापन


एसीपी सौम्या सिंह ने बताया कि पिंटू सिंह बरौला गांव स्थित साईं ढाबे में काम करता था। मोनू सिंह से उसकी दोस्ती थी। बुधवार रात आठ बजे के करीब पिंटू ने ढाबे से 500 रुपये लिए और मोनू के साथ चला गया। दोनों शराब के ठेके पर पहुंचे। आरोप है कि यहां पर मोनू और पिंटू के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। बरौला टी-प्वाइंट के पास स्थित झाड़ियों के पास मोनू ने शराब के नशे में पिंटू के सिर पर ईंट के वार कर हत्या कर शव को झाड़ियों में छिपा दिया।
विज्ञापन


पांच साल पहले नोएडा आया था पिंटू
करीब पांच साल पहले पिंटू सिंह रोजगार के सिलसिले में नोएडा आया था। कासना सहित कई अन्य जगहों पर स्थित ढाबे और होटल में उसने काम किया। पिंटू के माता-पिता की मौत हो चुकी है। भाई सहित घर के अन्य सदस्यों का खर्चा पिंटू ही भेजता था। वारदात की जानकारी मिलते ही पिंटू का भाई गजेंद्र नोएडा पहुंच गया। भाई का शव देखकर वह बिलख पड़ा। बृहस्पतिवार को उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटवी फुटेज में दिख रहे दोनों
पुलिस के मुताबिक वारदात के दिन पिंटू और मोनू ने शराब पी थी। पिंटू के पास साढ़े 1200 रुपये थे। मोनू उसी पैसे से शराब पिलाने की जिद कर रहा था। पिंटू के मना करने पर मोनू आग बबूला हो गया और उसे मार डालने की धमकी दी। सीसीटीवी फुटेज में दोनों ढाबे के बाहर से गुजरते हुए दिखाई दिए। वहीं पिंटू के साथी का कहना है कि पैसे को लेकर आरोपी ने शराब के नशे में युवक की हत्या की है। बताया गया कि ईंट मारने से पहले पिंटू का गला भी दबाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed