फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Fraudsters used to target people by advertising on social media.

Noida News: सोशल मीडिया पर विज्ञापन देकर लोगों को निशाना बनाते थे ठग

Thu, 12 Feb 2026 09:40 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 09:40 PM IST
विज्ञापन
Fraudsters used to target people by advertising on social media.
क्रू शिप में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का मामला
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। क्रू शिप में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले अवैध कॉल सेंटर के मास्टर माइंड फैज और साहिल की तलाश में पुलिस जुटी है। पुलिस का कहना है कि इनकी तलाश में कानपुर और लखनऊ समेत अन्य ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जिन्होंने फैज और साहिल समेत कई अन्य आरोपियों के नाम का खुलासा किया था।

जांच में पता चला है कि से आरोपी यहां से अपना काम बंद कर अलीगढ़ और दूसरे शहरों में अवैध कॉल सेंटर खोलने वाले थे। जालसाज इंस्टाग्राम और फेसबुक पर विज्ञापन देकर ठगी को अंजाम देते थे। कोतवाली सेक्टर-126 और साइबर थाने की पुलिस ने बुधवार को सेक्टर-132 में चल रहे अवैध कॉल सेंटर का खुलासा किया था। यहां ठग क्रू शिप में नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी करते थे। फोन करने वाले कॉल सेंटर के कथित कर्मचारी खुद को इंटरनेशनल रिक्रूटमेंट एजेंसी का अधिकारी बताकर लोगों से क्रूज पर होटल स्टाफ, कुक, वेटर, सिक्योरिटी गार्ड, क्लीनिंग और टेक्निकल स्टाफ की नौकरी और 80 हजार से दो लाख रुपये तक सैलरी देने का झांसा देते थे। और फिर ठगी का खेल शुरू होता था। एडीसीपी मनीषा सिंह ने कहा कि जल्द ही बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article