फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   fraud with man

Noida News: प्राधिकरण में नौकरी दिलाने के नाम पर लिए 3 लाख, आईकार्ड भी दिया

Tue, 18 Nov 2025 10:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 18 Nov 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
fraud with man
-निठारी निवासी व्यक्ति से धोखाधड़ी, फर्जी आईकार्ड लेकर पीड़ित पहुंचा प्राधिकरण
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर,

नोएडा। नोएडा प्राधिकरण में चपरासी की नौकरी लगवाने के नाम पर एक व्यक्ति से तीन लाख रुपये ठग लिए गए। यही नहीं ठगी करने वाले ने एक फर्जी आईकार्ड भी बनाकर दे दिया। पीड़ित उस कार्ड को लेकर प्राधिकरण पहुंचा फिर उसे ठगी की जानकारी हुई। इस फर्जीवाड़े के पीछे प्राधिकरण के एक पूर्व चपरासी का नाम सामने आ रहा है। फर्जीवाड़े में फंसे निठारी निवासी व्यक्ति ने इसकी जानकारी प्राधिकरण के अधिकारियों व कार्मिक विभाग को दी है।


प्राधिकरण में कई तरह की चर्चाएं हैं :
जानकारी के मुताबिक रुपये निठारी निवासी राजू से लिए गए हैं। यह रकम कई बार में ली गई। संविदा पर नौकरी दिलाने का दावा किया गया था। यह भी कहा गया था कि नौकरी हमेशा बरकरार रहेगी। रुपये लेने के बाद राजू को आईकार्ड भी थमा दिया गया। जब राजू प्राधिकरण में ज्वाइंनिग देने पहुंचा तो उसे पता चला कि उसके साथ धोखाधड़ी हो गई है। राजू का दावा है कि प्राधिकरण के एक पूर्व कर्मचारी ने यह धोखाधड़ी की है। यह भी बताया कि वह अपने दो बच्चे और पत्नी के साथ प्राधिकरण में शिकायत लेकर गया था। अभी वह बीमार है थोड़ा राहत मिलने के बाद फिर प्राधिकरण अधिकारियों से जाकर गुहार लगाएगा। वहीं प्राधिकरण की एसीईओ वंदना त्रिपाठी ने अभी ऐसे किसी प्रकरण की शिकायत या जांच न मिलने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed