फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Fraud of Rs 8 lakh in the name of investment in share market

Noida News: शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 8 लाख की ठगी

Sat, 22 Jun 2024 06:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2024 06:47 PM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 8 lakh in the name of investment in share market
शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 8 लाख की ठगी
विज्ञापन

- व्हाट्सएप ग्रुप पर जोड़कर ठगी की वारदात की, साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज

नोएडा। साइबर जालसाजों ने शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर ग्रेनो निवासी से आठ लाख की ठगी की। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामले में साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज किया है।

ग्रेनो निवासी विकास शर्मा ने पुलिस से शिकायत की है कि उनके पास कुछ दिन पहले फोन आया और शेयर मार्केट के कारोबार से जुड़कर लाखों की कमाई करने का झांसा दिया गया। जालसाजों ने उन्हें व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ दिया। लिंक भेजकर डाउनलोड कराने के बाद शेयर मार्केट की कथित अपडेट जानकारी दी जाने लगी। ग्रुप से जुड़े कुछ लोगों ने विकास शर्मा से कई शेयर खरीदने के नाम पर अलग अलग तरीके से सात लाख रुपये जमा करा लिए। बताया गया कि यह रकम ट्रेडिंग खाते के फंड में आवंटित किया गया है। उनकी कंपनी सेबी के दिशा निर्देश पर चल रही है। इसके बाद दस लाख रुपये और जमा कराने के लिए विकास शर्मा से कहा गया। ठगी का अहसास होने पर उन्होने पुलिस से शिकायत की। इधर जालसाजों ने उन्हें व्हाट्सएप ग्रुप से बाहर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed