फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Fraud of Rs 41 lakh in the name of investment in stock market

Noida News: शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 41 लाख की ठगी

Sat, 16 Aug 2025 09:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 16 Aug 2025 09:24 PM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 41 lakh in the name of investment in stock market
शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 41 लाख की ठगी
विज्ञापन

15 दिन में रकम कराई ट्रांसफर, साइबर थाने में मुकदमा दर्ज

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। साइबर जालसाजों ने शेयर बाजार में निवेश कराने के नाम पर 41 लाख रुपये की ठगी कर ली। जालसाजों ने निवेश के बाद शत प्रतिशत मुनाफा कमाने का झांसा देकर ठगी की वारदात को अंजाम दिया।

जब पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ, तब पुलिस से शिकायत की। साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। सेक्टर-25 स्थित जलवायु विहार में रहने वाले पुनीश राय टंडन प्राइवेट कंपनी में अधिकारी हैं। 23 जून को वाट्सएप पर एक मैसेज आया। इसमें स्टॉक मार्केट संबंधी जानकारी दी गई थी। मैसेज भेजने के दो दिन बाद आशीष कश्यप नामक एक शख्स ने फोन कर संपर्क किया और कहा कि वह इंड मनी प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। उसने खुद को शेयर मार्केट का एक्सपर्ट बताया। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत होने लगी और आरोपी ने कहा कि अगर उनके परामर्श से शेयर मार्केट में निवेश करते हैं तब उन्हें शत प्रतिशत मुनाफा मिलेगा। आठ जुलाई से 23 जुलाई के बीच जालसाजों ने 41 लाख रुपये अलग-अलग खातों में ट्रांसफर करा लिए। कुछ दिन बाद जब पीड़ित ने रकम निकालने का प्रयास किया तो जालसाजों ने प्रोसेस फीस और कर के रूप में और रकम जमा कराने के लिए कहा। जब रकम देने से मना किया तो जालसाजों ने संपर्क तोड़ लिया। इसके बाद पीड़ित ने एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत की। अब साइबर थाने में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। वहीं एक अन्य मामले में साइबर जालसाजों ने मालती शेखर नाम की महिला से निवेश के नाम पर 87 लाख रुपये की ठगी कर ली। मालती शेखर प्राइवेट कंपनी में अधिकारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed