फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Fraud of 9.50 lakh from a girl on the pretext of marriage on matrimonial site

युवती से 9.50 लाख की ठगी: युवक ने वैवाहिक साइट जरिए की दोस्ती, खुद को बताया अमेरिका में UNDP में बड़ा अधिकारी

Sat, 24 Dec 2022 06:51 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 24 Dec 2022 06:51 PM IST
सार

सेक्टर 62 में रहने वाली पीड़ित युवती एक बहुराष्ट्रीय आईटी कंपनी में इंजीनियर है। आरोपी ने युवती से वैवाहिक साइट पर दोस्ती की और खुद को यूएनडीपी (यूनाइटेड नेशंस डेवलपमेंट प्रोग्राम) में अधिकारी बताया था।

विज्ञापन
Fraud of 9.50 lakh from a girl on the pretext of marriage on matrimonial site
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Istock

विस्तार

वैवाहिक साइट पर शादी का झांसा देकर साइबर जालसाजों ने एक युवती से साढ़े नौ लाख रुपये की ठगी कर ली। आरोपी ने युवती से वैवाहिक साइट पर दोस्ती की और खुद को यूएनडीपी (यूनाइटेड नेशंस डेवलपमेंट प्रोग्राम) में अधिकारी बताया था। जब आरोपी की डिमांड बढ़ती गई तो युवती को शक हुआ। इसके बाद युवती ने पुलिस से शिकायत की। इस मामले में सेक्टर-36 स्थित साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


सेक्टर 62 में रहने वाली एक युवती एक बहुराष्ट्रीय आईटी कंपनी में इंजीनियर है। उन्होंने अपनी शादी के लिए भारत मैट्रिमोनियल वेबसाइट पर अपना बायोडाटा अपलोड किया था। उनकी बायोडाटा देखने के बाद वेद अरोड़ा नामक एक शख्स ने वेबसाइट के जरिए रिक्वेस्ट भेजा। इसके बाद दोनों के बीच व्हाट्सएप पर बात होने लगी। बातचीत के दौरान आरोपी ने उनसे अमेरिका में यूएनडीपी में खुद को बड़ा अधिकारी बताया और कहा कि वह अभी गाजा में यूएनडीपी के एक प्रोजेक्ट के लिए काम कर रहा है। 

विज्ञापन

इसके साथ ही युवती के पास अपनी एक अच्छी सी फोटो को भी भेज दिया। आरोपी से बातचीत होने के बाद युवती उस पर विश्वास करने लग गई थी। इस दौरान आरोपी ने उनसे बताया उनका इस दुनिया में कोई नहीं है। बस एक उनके चाचा हैं, जो इस समय इंडिया में रहते हैं। इसके बाद आरोपी ने युवती के परिजनों से इंडिया में मिलने आने की बात की।

आरोपी ने युवती से इंडिया मिलने आने के लिए टिकट बुक करने की बात की और कहा कि उसके अकाउंट में सिक्योरिटी कारणों से रुपये ट्रांसफर नहीं हो पा रहे हैं। वह उन्हें इंडिया आकर वापस कर देगा। जिसके बाद युवती ने आरोपी के खाते में 85 हजार रूपये फ्लाइट टिकट के लिए ट्रांसफर कर दिए। 

विज्ञापन

इसके बाद एक फर्जी टिकट बुक होने का मैसेज भी आरोपी ने युवती के पास भेजा था। जिसके कारण उनको उस पर विश्वास हो गया। इसके बाद युवती के पास एक महिला ने फोन किया और खुद को मुंबई एयरपोर्ट पर तैनात कस्टम अधिकारी होने का दावा किया। इस दौरान आरोपी महिला ने युवती से बताया उन्होंने वेद अरोड़ा को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास करीब आठ करोड़ रुपये कीमत के विदेशी मुद्रा और जूलरी मिली है। वेद अरोड़ा सारे गिफ्ट आपके नाम पर ला रहे थे।

इसके बाद मनी लॉंड्रिंग में फंसाने की धमकी भी दी। पूरे मामले को निपटा देने के लिए उनसे कई बार में कुल 9 लाख 50 हजार रूपये वसूल लिए। जब रुपये की और मांग बढ़ी तब उनको ठगी का अहसास हुआ। इसकेबाद उन्होंने साइबर थाने में शिकायत की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed