फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Fraud of 86 lakhs in the name of selling two plots in Bhangel

भंगेल में दो प्लॉट बेचने के नाम पर 86 लाख की धोखाधड़ी

Fri, 10 Sep 2021 08:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 08:33 PM IST
विज्ञापन
Fraud of 86 lakhs in the name of selling two plots in Bhangel
नोएडा। भंगेल गांव में दो प्लॉट बेचने के नाम पर अलग-अलग लोगों से 86 लाख रुपये से अधिक की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपियों ने खुद का प्लॉट बताकर ठगी को अंजाम दिया। मामले में कोर्ट के आदेश पर कोतवाली सेक्टर-24 पुलिस ने दो मुकदमे दर्ज किए हैं।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, जसोला, दिल्ली निवासी लोकेश चौहान को वर्ष 2014 में भंगेल में प्लॉट लेना था। उनका संपर्क सेक्टर-105 निवासी राहुल चौहान व उनके पिता ब्रह्मपाल सिंह से हुआ। लोकेश मेसर्स ओजोन इंफ्रास्टेट और राहुल वंश इंटरप्राइजेज का संचालन करते हैं। लोकेश को राहुल व ब्रह्मपाल ने भंगेल में 334 वर्ग मीटर का एक प्लॉट दिखाया और खुद को उसका मालिक बताया। इसेे लेकर दोनों पक्षों में सेक्टर-12-22 के एक होटल में डील हुई। इसके लिए उसी समय लोकेश की तरफ से पचास लाख रुपये राहुल को दिए गए थे।
विज्ञापन

इसके बाद जब पता चला कि यह प्लॉट राहुल का नहीं किसी दूसरे का है तो लोकेश ने पैसे मांगे, लेकिन पैसे मिले नहीं। इसी तरह सेक्टर-93 निवासी प्रवेश के साथ भी इन दोनों ने भंगेल में ही प्लॉट देने के नाम पर इसी तरीके से 36 लाख रुपये की ठग लिए। दोनों मामलों में पीड़ितों ने पुलिस से शिकायत की थी। पुलिस की तरफ से सुनवाई नहीं होने पर दोनों ने कोर्ट का सहारा लिया। अब कोर्ट के आदेश पर लोकेश चौहान व प्रवेश की शिकायत पर दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed