फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Fraud of 81 lakhs on the pretext of designing software

Noida News: साफ्टवेयर डिजाइन करने का झांसा देकर 81 लाख की ठगी

Wed, 28 Jun 2023 11:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jun 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
Fraud of 81 lakhs on the pretext of designing software
साॅफ्टवेयर डिजाइन करने का झांसा देकर 81 लाख की ठगी
विज्ञापन


- जान से मारने की धमकी देकर 10 करोड़ की फिरौती मांगी, केस दर्ज
माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। सॉफ्टवेयर डिजाइन कराने के नाम पर सेक्टर-63 स्थित हर्बल उत्पाद बनाने वाली कंपनी के मलिक से 81 लाख रुपये की ठगी की गई। आरोप है कि अब उन्हें जान से मारने की धमकी देकर 10 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी जा रही है। मामले में कोर्ट के आदेश पर साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-63 में हर्बल उत्पाद कंपनी संचालक ललित मोहन शर्मा ने कहा है कि वह अपनी कंपनी के लिए सेलिंग साॅफ्टवेयर डिजाइन कराना चाहते थे। अप्रैल 2020 में दिल्ली स्थित सॉफ्टवेयर और वेबसाइट डिजाइन करने वाली कंपनी के डायरेक्टर से संपर्क किया। डायरेक्टर ने कंपनी प्रतिनिधियों को ललित के पास भेजा। कुछ महीने बाद सॉफ्टवेयर तैयार कर दिया गया लेकिन लगातार इसमें तकनीकी दिक्कतें आ रही थी। जिसकी वजह से कई बार ग्राहकों को उन्हें मुआवजा भी देना पड़ रहा था। आरोप है कि समझौते के बावजूद मेंटेनेंस व अन्य तरह के अधिकार ट्रांसफर नहीं किए गए।
विज्ञापन

आरोपियों ने उनकी कंपनी की साफ्टवेयर के डोमेन और पासवर्ड का एक्ससेस अपने पास रखे रहे। आरोप है, जिसका प्रयोग करने उन्होंने दूसरी कंपनी के उत्पाद उनके कंपनी के साॅफ्टवेयर के जरिए बेचा। जिसके कारण उनकी कंपनी को 81 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। आरोपियों ने इस दौरान उनकी कंपनी का संवेदनशील डाटा भी चोरी किया है। आरोप है इसका विरोध किया इस दौरान आरोपियों ने उनके साथ मारपीट कर 10 करोड़ रुपये की फिरौती की। साइबर क्राइम थाने की प्रभारी निरीक्षक रीता यादव ने बताया कि मामले में कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed