फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Fraud case filed against Omaxe builder for not giving possession of shops

Noida News: दुकानों पर कब्जा नहीं देने पर ओमेक्स बिल्डर पर धोखाधड़ी का केस दर्ज

Fri, 09 Jun 2023 01:02 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jun 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
Fraud case filed against Omaxe builder for not giving possession of shops
दुकानों पर कब्जा नहीं देने पर ओमेक्स बिल्डर पर केस दर्ज
विज्ञापन

- दो निवेशकों ने खटखटाया कोर्ट का दरवाजा, बीटा-2 थाने में हुई एफआईआर
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। निर्धारित अवधि में दुकान का कब्जा नहीं देने दो निवेशकों ने ओमेक्स समूह के चेयरमैन रोहताश गोयल, एमडी मोहित गोयल और चार निदेशकों जतिन गोयल, विनीत गोयल, गुरनाम सिंह व निशांत जैन के खिलाफ केस दर्ज कराया है। एनआरआई सिटी सेंटर और कनाट प्लेस के निवेशकों ने नक्शा आदि पास नहीं होने की जानकारी के बाद न्यायालय में याचिका दी थी। अब न्यायालय के आदेश पर बीटा-2 थाने में केस दर्ज किया गया है।
बिरोंडी गांव निवासी सुंदर सिंह ने दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा है कि उन्होंने वर्ष 2015 में ओमेक्स बिल्डर के परी चौक स्थित एनआरआई सिटी सेंटर प्रोजेक्ट में दुकान बुक कराई थी। उन्होंने 12.72 लाख रुपये जमा कराए थे। बिल्डर ने दो साल में दुकान पर कब्जा देने का वादा किया था। कुछ दिन बाद निवेशक को पता चला दुकान का नक्शा प्राधिकरण की तरफ से स्वीकृत नहीं है। उन्होंने बिल्डर से अपने रुपये वापस मांगे थे। पैसे लौटने से इन्कार करने पर मामले की शिकायत पुलिस से की गई। लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। जिसके बाद पीड़ित ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। अब कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

वहीं घोड़ी बछेड़ा गांव निवासी मांगेराम ने वर्ष 2013 में पत्नी पूनम के नाम ओमेक्स बिल्डर के कनॉट प्लेस मॉल में दुकान बुक कराई थी। निवेशक ने बिल्डर को 18.10 रुपये चेक के माध्यम से दिए थे। बिल्डर ने दो साल में दुकान पर कब्जा देने का वादा किया था। पीड़ित ने चलते आरोपी बिल्डर पर धोखाधड़ी कर पैसा हड़पने का आरोप लगा। बीटा-2 थाना प्रभारी ने कहा कि इस मामले में न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed