{"_id":"647ca9f88a1729a2930ba4e6","slug":"fraud-by-luring-huge-discounts-on-buying-clothes-online-noida-news-c-340-1-del1004-15260-2023-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: ऑनलाइन कपड़े खरीदने पर भारी छूट का लालच देकर ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: ऑनलाइन कपड़े खरीदने पर भारी छूट का लालच देकर ठगी
विज्ञापन
पुलिस ने झारखंड के देवघर से दो जालसाज को किया गिरफ्तार
-- -- -- -- -- -- --
06 माह में सौ से अधिक लोगों का ठगा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तर पश्चिम जिला साइबर सेल ने सोशल मीडिया पर महिलाओं को ऑनलाइन कपड़े खरीदने पर भारी छूट का लालच देकर ठगने वाले दो बदमाशों को झारखंड के देवघर से गिरफ्तार किया है। आरोपी एप डाउनलोड कराकर पीड़ितों के खाते में सेंध लगा देते थे। दोनों छह महीने मेंं सौ से अधिक लोगों को ठग चुके हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान देवघर निवासी शैलेंद्र कुमार और मनमोहन सिंह के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, 18 मई को शालीमार बाग निवासी महिला ने साइबर सेल में ठगी की शिकायत देकर बताया था कि उसने फेसबुक पर एक विज्ञापन देखा। इसमें महिलाओं के कपड़ों और वस्तुओं की खरीद पर भारी छूट की पेशकश की गई थी। उसने फेसबुक पेज पर साड़ी का ऑर्डर कर दिया और पेटीएम से 426 रुपये का भुगतान किया। कोई मैसेज नहीं मिलने पर पीड़िता ने कस्टमर केयर नंबर पर कॉल किया। कस्टमर केयर पर बात करने वाले आरोपी ने पीड़िता को मोबाइल पर रिमोट एक्सेस एप्लिकेशन डाउनलोड करने के लिए कहा। शिकायतकर्ता ने आरोपी के निर्देश का पालन करती रही। इसके बाद उसके खाते से 65 हजार रुपये निकल गए। निरीक्षक विजेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने तकनीकी जांच की। इसके बाद पुलिस ने देवघर से मनमोहन को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से पुलिस ने मोबाइल, डेबिट कार्ड और पासबुक बरामद की। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर पड़ोसी शैलेंद्र कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से मोबाइल बरामद किया गया। जिला पुलिस उपायुक्त जितेंद्र कुमार मीना ने बताया कि मास्टरमाइंड शैलेंद्र फर्जी फेसबुक पेज पर भारी छूट का विज्ञापन देता था। वह विज्ञापन में अपने मोबाइल नंबर को कस्टमर केयर नंबर बताता था। सामान नहीं मिलने पर जब लोग उससे संपर्क करते थे तो वह ऐप डाउनलोड करवाकर अपने खाते में रकम ट्रांसफर कर लेता था। मनमोहन सिंह के पिता का आठ माह पहले देहांत हो गया था और 20 फीसदी कमीशन पर उसने पिता का खाता शैलेंद्र को दे रखा था।