{"_id":"6818afdb989b1b95ca09a6cf","slug":"fraud-allegation-grnoida-news-c-23-1-vns1013-61112-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: ऑटोमोबाइल कंपनी के मैनेजर पर 50 लाख की धोखाधड़ी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: ऑटोमोबाइल कंपनी के मैनेजर पर 50 लाख की धोखाधड़ी का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। साइट-4 स्थित ऑटोमोबाइल कंपनी फॉर्च्यून हुंडई के सेल्स जनरल मैनेजर ने कंपनी के पूर्व कर्मचारी और उनकी पत्नी पर गबन और फर्जी दस्तावेजों के जरिए गाड़ियों की फर्जी डिलीवरी करने का आरोप लगाया है। बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज किया है।
छपरौला निवासी सेल्स जनरल मैनेजर राकेश कुमार यादव का कहना है कि जलवायु विहार निवासी मनोज भाटी को 1 मार्च 2024 को कंपनी के ई-आउटलेट में मैनेजर व सेल्स कंसल्टेंट के पद पर नियुक्त किया था। कुछ समय बाद ही मनोज भाटी और उनकी पत्नी सुदेश भाटी ने अज्ञात व्यक्तियों के साथ मिलकर षड़यंत्र के तहत ग्राहकों से नकद और लोन की धनराशि अपने निजी खातों में ट्रांसफर करवाई। कंपनी के खातों में यह धनराशि नहीं पहुंची और इसके बावजूद गाड़ियों की डिलीवरी फर्जी दस्तावेजों के आधार पर कर दी गई। करीब 12 ग्राहकों से धनराशि ली गई। अकेले एक मामले में 6.80 लाख की राशि मनोज भाटी द्वारा गबन की गई। इस तरह करीब 50 लाख से अधिक की धोखाधड़ी की गई है। जानकारी होने पर जब मनोज भाटी और उनकी पत्नी से इस संबंध में बातचीत की तो उन्होंने गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। आरोपी हर महीने 2 लाख देने का दबाव बना रहे हैं। मामले की शिकायत पुलिस से की लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद कोर्ट की शरण ली है