फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Fourth zone will be made in the district for airport security, DCP will be posted

Noida News: एयरपोर्ट सुरक्षा के लिए बनेगा जिले में चौथा जोन, डीसीपी होंगे तैनात

Wed, 30 Aug 2023 01:48 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 30 Aug 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
Fourth zone will be made in the district for airport security, DCP will be posted
फोटो सहित
विज्ञापन


एयरपोर्ट सुरक्षा के लिए बनेगा जिले में चौथा जोन, डीसीपी की होगी तैनाती

परिसर के अंदर बनेगा थाना, केंद्रीय सुरक्षा एजेंसी संग पुलिस करेगी निगरानी
आईजीआई व विदेशी एयरपोर्ट की सुरक्षा परखने के बाद तैयार किया खाका

जेपी शर्मा
ग्रेटर नोएडा। नोएडा एयरपोर्ट की सुरक्षा चाक चौबंद करने की भी तैयारी तेज कर दी गई है। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने एयरपोर्ट की सुरक्षा के लिए गौतमबुद्ध नगर जिले में चौथा जोन बनाने का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा है। इस जोन में अलग डीसीपी तैनात होंगे। वहीं, एयरपोर्ट थाना परिसर के भीतर ही बनाने का प्रस्ताव है, जिससे यात्रियों को तत्काल मदद मिल सके। हालांकि एयरपोर्ट के भीतर सुरक्षा का जिम्मा केंद्रीय सुरक्षा एजेंसी भी संभालेगी। सुरक्षा कड़ी करने के लिए पुलिस अधिकारियों ने दिल्ली के आईजीआई के अलावा विदेश के एयरपोर्ट की सुरक्षा का भी अध्ययन किया है।
सितंबर 2024 में नोएडा एयरपोर्ट से पहली उड़ान की तिथि निर्धारित की गई है। निर्माण के अलावा एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी का काम भी तेजी से चल रहा है। जिला, प्रदेश व आसपास के प्रदेशों से होकर गुजरने वाले हाइवे को एयरपोर्ट से जोड़ने का काम चल रहा है। जिससे आसपास के शहरों से एयरपोर्ट तक कम समय व आसानी से आवागमन हो सके। इन सबके बीच पुलिस ने यमुना एक्सप्रेसवे और एयरपोर्ट की सुरक्षा का भी खाका तैयार किया है। एयरपोर्ट की सुरक्षा बढ़ाने के लिए अत्याधुनिक सुरक्षा उपकरणों की जानकारी जुटाने के लिए विदेश में संचालित एयरपोर्ट की व्यवस्था का भी अध्ययन किया गया है। पुलिस टीम ने वहां के अधिकारियों से सुरक्षा व्यवस्था की बारीकियों की जानकारी जुटाकर आलाधिकारियों को रिपोर्ट दी है। इसके बाद पुलिस कमिश्नर ने एयरपोर्ट की सुरक्षा के लिए प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा है।
विज्ञापन


000
रिसेप्शन में तब्दील होंगी थानों की हेल्प डेस्क
- पुलिस कमिश्नर ने चौकी, हेल्पडेस्क, विवेचना और सहायता कक्ष का किया उद्घाटन
रबूपुरा। जिले के थानों की हेल्पडेस्क को रिसेप्शन में तब्दील करने की कवायद शुरू कर दी गई है। मंगलवार को पुलिस कमिश्नर ने यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे गौड़ यमुना सिटी पुलिस चौकी और रबूपुरा थाने में महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क, विवेचना और सहायता कक्ष का उद्घाटन किया। इससे क्षेत्र और यमुना एक्सप्रेसवे की सुरक्षा मजबूत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस कमिश्नर ने कहा कि अगर कोई आगंतुक थाने में आए तो उसे जगह-जगह भटकना न पड़े। हेल्प डेस्क पर ही शिकायत को सुनकर निस्तारण का प्रयास किया जाए। थानों की हेल्प डेस्क रिसेप्शन की तरह काम करेंगी। इसमें प्रशिक्षित पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। जिले के अन्य थानों में भी यही व्यवस्था की जाएगी। यमुना एक्सप्रेसवे पर नोएडा से आगरा की तरफ मिर्जापुर कट पर पुलिस सहायता कक्ष व यमुना गौड़ सिटी में नवनिर्मित पुलिस चौकी का उद्घाटन किया गया। यमुना गौड़ सिटी पुलिस चौकी पर निलौनी, मिर्जापुर, रामपुर बांगर, रूस्तमपुर, खेरली भाव, मिलक, चकजलालाबाद, रौनीजा, यमुना गौड़ सिटी, एटीएस सोसाइटी, ओसिस सुपरटेक सोसाइटी, वीवो कंपनी व निर्माणाधीन आवासीय सेक्टर की सुरक्षा की जिम्मेदारी होगी।

यहां दो उपनिरीक्षक, दो हेड कांस्टेबल, पांच कांस्टेबल और दो महिला कांस्टेबल की नियुक्ति की गई है। इसके अलावा एक चार पहिया और एक दोपहिया वाहन भी पुलिसकर्मियों को उपलब्ध कराया गया है। इस अवसर पर जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह, अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था आनंद कुलकर्णी, डीसीपी ग्रेनो जोन साद मियां खान, पुलिस उपायुक्त महिला सुरक्षा प्रीति यादव, एडीसीपी अशोक कुमार, एसीपी रूद्र कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed