{"_id":"69034dca62403d18d004662a","slug":"four-year-old-boy-dies-after-being-hit-by-a-car-in-noida-2025-10-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नोएडा में दर्दनाक हादसा: कार के नीचे आने से चार साल के बच्चे की मौत, आरोपी ड्राइवर को पुलिस ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा में दर्दनाक हादसा: कार के नीचे आने से चार साल के बच्चे की मौत, आरोपी ड्राइवर को पुलिस ने पकड़ा
Thu, 30 Oct 2025 05:07 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: अनुज कुमार
Updated Thu, 30 Oct 2025 05:07 PM IST
सार
नोएडा में एक चार साल के बच्चे की कार के नीचे आने से मौत का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही कार को भी जब्त कर लिया है।
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नोएडा में एक लापरवाही का मामला सामने आया है। सेक्टर 31 में लापरवाहीपूर्वक कार चलाने की वजह से चार साल के बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। आरोपी ड्राइवर को थाना सेक्टर 20 पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना में इस्तेमाल कार को भी जब्त कर लिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि घटना 29 अक्तूबर शाम करीब 5:36 बजे सेक्टर 31 में हुई। आरोपी जयंत शर्मा (32 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया गया है। जो अपनी स्विफ्ट डिजायर कार चला रहा था। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला अभि (4 वर्ष) कार के नीचे आ गया।
विज्ञापन
बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद जयंत शर्मा फरार हो गया था। पुलिस ने उसे 30 अक्तूबर को दोपहर करीब 12:15 बजे सेक्टर 31-25 चौराहे के पास से दबोच लिया। आरोपी के खिलाफ पहले से ही मामला दर्ज किया जा चुका है।
विज्ञापन