फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Four women died in Nari Niketan within 15 days district administration ordered an inquiry into matter

नोएडा: नारी निकेतन में 15 दिन के अंदर चार महिलाओं की मौत, जिला प्रशासन ने दिए मामले की जांच के आदेश 

Fri, 07 Jan 2022 04:04 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा
अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा Published by: सुशील कुमार Updated Fri, 07 Jan 2022 04:04 PM IST
सार

जिला प्रोबेशन अधिकारी अतुल सोनी का कहना है कि नारी निकेतन में जिला प्रशासन की तरफ से हर संभव व्यवस्था की जा रही है, लेकिन अस्वस्थता और हार्ट अटैक के कारण मौत की घटनाएं हुई हैं।

विज्ञापन
Four women died in Nari Niketan within 15 days district administration ordered an inquiry into matter
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

नोएडा सेक्टर-34 स्थित नारी निकेतन में 15 दिनों के भीतर चार महिलाओं की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। जिसके बाद जिला प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। 

विज्ञापन


सेक्टर-24 पुलिस के मुताबिक, नारी निकेतन में मानसिक रूप से कमजोर और बुजुर्ग महिलाएं रहती हैं। जिला प्रशासन की तरफ से इनकी देखरेख की जाती है। तीन जनवरी को सोमवार रात रूबी (30) को दो वार्डन ने गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उसकी मौत हो गई। इससे पहले 30 दिसंबर को प्रियंका (25) की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। 23 दिसंबर को आराधना (55) और 20 दिसंबर को सुनीता (45) की मौत हुई थी।
विज्ञापन


जिला प्रोबेशन अधिकारी अतुल सोनी का कहना है कि नारी निकेतन में जिला प्रशासन की तरफ से हर संभव व्यवस्था की जा रही है, लेकिन अस्वस्थता और हार्ट अटैक के कारण मौत की घटनाएं हुई हैं। यहां 125 से अधिक महिलाएं रह रही हैं। इनमें से 35 महिलाएं अधिक लाचार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक चौथाई स्टाफ से चल रहा काम
पहले नारी निकेतन का संचालन एक संस्था की तरफ से किया जा रहा था। फिलहाल जिला प्रशासन की तरफ से कामकाज संभाला जा रह है। मानकों के मुताबिक यहां 48 स्टाफ होना चाहिए, लेकिन अभी करीब 12 स्टाफ है। कर्मियों की कमी से भी यहां परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है।

कब किसकी हुई मौत
20 दिसंबर - 45 वर्षीय सुनीता
23 दिसंबर - 55 वर्षीय आराधना
30 दिसंबर - 25 वर्षीय प्रियंका
03 जनवरी - 30 वर्षीय रूबी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed