{"_id":"68f11b6290b7c086d506e4ce","slug":"four-people-including-the-mastermind-of-debit-card-fraud-arrested-in-noida-2025-10-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ATM ठगों से सावधान: बूथ के अंदर डेबिट कार्ड बदलकर करते ठगी, सरगना समेत चार पकड़े; दिवाली से पहले आए थे नोएडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ATM ठगों से सावधान: बूथ के अंदर डेबिट कार्ड बदलकर करते ठगी, सरगना समेत चार पकड़े; दिवाली से पहले आए थे नोएडा
Thu, 16 Oct 2025 09:51 PM IST
अनुज कुमार
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
Published by: अनुज कुमार
Updated Thu, 16 Oct 2025 09:51 PM IST
सार
नोएडा पुलिस ने दीवाली से पहले वारदात करने आए एटीएम फ्रॉड गिरोह के सरगना समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। ये ठग काले टेप चिपकाकर ग्राहकों की मदद का बहाना कर डेबिट कार्ड बदल देते थे। गिरोह के पास से 67 डेबिट कार्ड, मोबाइल, नकदी, अवैध चाकू व अन्य सामान बरामद किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एटीएम बूथ के अंदर सहायता के नाम पर डेबिट कार्ड बदलकर कैश निकालने वाले चार आरोपियों को कोतवाली फेज थ्री पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसमें सरगना भी शामिल है। ये बदमाश दिवाली से पहले वारदात को अंजाम देने नोएडा आए थे। पुलिस ने इनके पास से 67 डेबिट कार्ड बरामद किए हैं। पुलिस इस गिरोह में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान कर रही है।
नोएडा सेंट्रल की एडीसीपी शैव्या गोयल शैव्या गोयल ने बताया कि कोतवाली फेज थ्री पुलिस ने एटीएम बूथ में डेबिट कार्ड बदलकर कैश निकालने वाले गिरोह के चार बदमाशों को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी नोएडा व एनसीआर में सुनसान जगह पर लगे एटीएम बूथ के पास खड़े होते हैं। यहां एटीएम बूथ में आने वाले वृद्ध नागरिकों और महिलाओं को देखकर उनकी मदद के लिए एटीएम बूथ के अंदर जाते थे और उन्हें झांसा देकर कार्ड बदल लेते थे।
इस दौरान पासवर्ड भी देख लेते थे। इसके बाद दूसरे एटीएम बूथ में जाकर तुरंत नकदी निकाल लेते थे। पुलिस को इस तरह की शिकायतें लगातार मिल रही थी। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिहार के गया निवासी पंकज सिंह कुमार, धमेंद्र, नवादा निवासी नवलेश सिंह और गोपाल सिंह के रूप में हुई है। पंकज और नवलेश साढ़ू हैं। सभी वर्तमान में अलग अलग स्थानों पर रहते हैं। पंकज पांचवीं पास है। धर्मेंद्र ने सातवीं, नवलेश सिंह ने दसवीं और गोपाल सिंह ने 12वीं तक की पढ़ाई की है। दिवाली के मौके पर ये लोग नोएडा व आसपास के शहरों में एटीएम बूथों की रेकी कर रहे थे। इनके पास से अलग-अलग बैंकों के 67 डेबिट कार्ड, एक मोबाइल और नकदी समेत अन्य सामान बरामद हुआ है।
विज्ञापन
100 से अधिक घटनाएं की
पुलिस पूछताछ में पता चला कि ये बदमाश पिछले पांच साल से इस तरह की वारदात कर रहे थे। अब तक इनलोगों ने 100 से अधिक घटनाएं की है। गिरोह का सरगना पंकज कुमार है। पंकज ही बूथ के अंदर जाता है और मदद के नाम पर डेबिट कार्ड बदलता है। अन्य तीन बाहर रहते हैं। गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। ये आरोपी ऐसे एटीएम बूथ को निशाना बनाते थे जहां सिक्योरिटी गार्ड नहीं हो।
टेप लगाकर भी करते थे ठगी
ये आरोपी एटठीएम बूथ को चिन्हित कर मशीन में उस जगह पर काला टेप लगा देते हैं ,जहां से रुपये निकलते हैं। जब कोई ग्राहक बूथ के अंदर मशीन से पैसे निकालने आता है तो पैसे निकलने की आवाज तो आती है पर रकम बाहर नहीं आती। मशीन से जब पैसा नहीं निकलता तो ग्राहक कुछ ही देर में थक हारकर बाहर चला जाते थे। इसके बाद आरोपी मशीन में जो पैसा फंसा होता था उसे निकाल लेते थे।