{"_id":"69b00f4305824d1f9e001a06","slug":"four-para-athletes-from-lange-district-participated-in-the-world-para-athletics-grand-prix-noida-news-c-23-1-lko1064-89639-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स ग्रां प्री में हिस्सा लेंगे जिले के चार पैरा एथलीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स ग्रां प्री में हिस्सा लेंगे जिले के चार पैरा एथलीट
Tue, 10 Mar 2026 06:02 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ग्रेटर नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, ग्रेटर नोएडा
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 06:02 PM IST
विज्ञापन
गौतमबुद्ध नगर के चार पैरा एथलीट दिल्ली में बुधवार से आयोजित होने वाली वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स ग्रां प्री की डिस्कस थ्रो, जैवलिन थ्रो और 100 मीटर दौड़ स्पर्धाओं में हिस्सा लेंगे। चारों खिलाड़ी दिल्ली में भारतीय टीम से जुड़ गए हैं। खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर हुआ है।
विज्ञापन
दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में 11 से 13 मार्च 2026 तक प्रतियोगिताएं होंगी। इसमें भारत के अलावा आठ देशों के पैरा एथलीट अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इनमें ग्रेटर नोएडा से डिस्कस थ्रो में लुक्सर गांव निवासी गजेंद्र पाल, 100 मीटर दौड़ में दादरी निवासी साहिल, जैवलिन थ्रो व डिस्कस थ्रो में कलोंड़ा गांव निवासी करण कुमार और हाल ही में पद्मश्री से सम्मानित जेवर क्षेत्र के गोविंदगढ़ गांव निवासी पैरा एथलीट प्रवीण कुमार ऊंची कूद में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश पैरा एसोसिएशन के टेक्निकल चेयरमैन मोनू कुमार ने बताया कि सभी खिलाड़ी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए दिल्ली पहुंच चुके हैं। भारतीय टीम के साथ अभ्यास कर रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से देश को पदक दिलाने में सफल होंगे।
विज्ञापन