{"_id":"69d10cb9a6f1b31ed30e073f","slug":"four-netball-players-from-the-district-won-gold-medals-at-the-national-level-noida-news-c-23-1-lko1064-91501-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: राष्ट्रीय स्तर पर जिले के चार नेटबॉल खिलाड़ियों ने जीते स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: राष्ट्रीय स्तर पर जिले के चार नेटबॉल खिलाड़ियों ने जीते स्वर्ण पदक
विज्ञापन
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर के चार नेटबॉल खिलाड़ियों ने मुजफ्फरनगर में आयोजित हुई 38वीं राष्ट्रीय जूनियर बालक नेटबॉल चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने उत्तर प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किए। पदक जीतने पर खिलाड़ियों के परिवार व क्षेत्र में खुशी की लहर हैं।
मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना स्थित गढ़ी सखावत में संचालित प्यारेलाल जी महाराज स्पोर्ट्स अकादमी में 24 मार्च से 02 अप्रैल तक जूनियर व सीनियर कैटेगरी में इस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस प्रतियोगिता में 24 राज्यों की टीमों ने हिस्सा लिया। इसमें जिले से बालक वर्ग में उत्तर प्रदेश टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। टीम ने हरियाणा टीम को पराजित कर स्वर्ण पदक हासिल किया। ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर स्थित मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में नेटबॉल का प्रशिक्षण ले रहे चार खिलाड़ियों ने यूपी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। चारों खिलाड़ी विशाल, सन्नी सिंह, वीरेश व हम्मद नेटबॉल प्रशिक्षक शिलांकुर केन की देखरेख में नेटबॉल के गुर सीखते हैं।
18 वर्ष बाद जीता स्वर्ण
मुजफ्फरनगर में आयोजित इस प्रतियोगिता में टीम के कोच शीलांकुर केन के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। कोच ने बताया कि उत्तर प्रदेश जूनियर नेटबॉल टीम ने 38वीं राष्ट्रीय चैंपियनशिप में 18 साल बाद गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचा हैं।