फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Four-level garbage separation starts in 10 wards from today

Noida News: 10 वार्डों में आज से चार-स्तरीय कचरा पृथक्करण शुरू

Wed, 12 Nov 2025 01:50 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Wed, 12 Nov 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Four-level garbage separation starts in 10 wards from today
आज से नगर निगम के 10 अलग-अलग वार्डों में एक नई पहल शुरू हो रही है, जिसका उद्देश्य शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाना है। इस पहल के तहत, निवासियों को अब कूड़े को चार श्रेणियों में अलग-अलग करके देना होगा।
विज्ञापन




त्रिवेणी सेना इस महत्वपूर्ण कार्य में स्थानीय लोगों की मदद करेगी, जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि यह प्रक्रिया सुचारू रूप से लागू हो। इन 10 वार्डों में मिली सफलता के आधार पर, यह पर्यावरण-हितैषी प्रयोग शहर के अन्य हिस्सों में भी लागू किया जाएगा। यह कदम न केवल स्वच्छता बढ़ाएगा, बल्कि कचरा प्रबंधन को भी अधिक कुशल बनाएगा।
विज्ञापन


अभी तक नगर निगम की ओर से वार्डों से गीला और सूखा कूड़ा एकत्रित किया जा रहा है। गीला और सूखा कूड़ा के लिए निगम के कूड़ा वाहनों को दो भागाें में विभाजित किया गया है। अब नगर निगम गीला कूड़ा, सूखा कूड़ा, तरल कूड़ा और खतरनाक कूड़ा अलग-अलग एकत्रित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




इसके लिए कूड़ा वाहनों पर दो अलग से कंटेनर लगाए जा रहे हैं। यह पायलट प्रोजेक्ट आशुतोष नगर, प्रगति विहार, गंगानगर, बीस बीघा, बापूग्राम, सुमन विहार, गीतानगर, मीरानगर, मालवीय नगर, टीएचडीसी वार्ड मेंं चलाया जाएगा। इस पायलट प्रोजेक्ट के लिए इन वार्डों की किसी एक गली को चयनित किया जाएगा।

उस गली के 50-60 परिवारों से गीला कूड़ा, सूखा कूड़ा (प्लास्टिक कांच आदि), खतरनाक कूड़ा (ई-कचरा) और तरल कूड़ा एकत्रित किया जाएगा। जो लोग एक साथ कूड़ा मिलाकर देंगे, उन्हें त्रिवेणी सेना पृथक कर दिखाएगी। दो दिन तक नगर निगम डेमो कराएगा। चौथे दिन थी कूड़ा अलग-अलग करके नहीं दिया गया तो जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी। उसके बाद 10 अन्य वार्डों में भी यह प्रोजेक्ट शुरू किया जाएगा। फरवरी 2026 तक सभी 40 वार्डों में यह प्रोजेक्ट शुरू कराया जाएगा।



---

एक कंपनी से होगा अनुबंध



नगर निगम की ओर से खतरनाक कूड़े के निस्तारण के लिए ट्रंचिंग ग्राउंड में एक शेड बनाया जाएगा। यहां संबंधित कंपनी की ओर से खतरनाक सामान को एकत्रित कर निस्तारण के लिए ले जाया जाएगा। इससे नगर निगम को आय प्राप्त होगी।

---



41 वाहन ढो रहे कूड़ा
वर्तमान में नगर निगम के 41 कूड़ा वाहन हर वार्ड में जाकर कूड़ा एकत्रित कर रही है। पांच कूड़ा वाहन रात में कूड़ा एकत्र करने का काम कर रही हैं। अधिकांश वाहन नए हैं। वार्डों की संकरी गलियों से कूड़ा एकत्रित करने के लिए जल्द ही नगर निगम को चार ई-रिक्शा मिलेंगे। यह ई-रिक्शा कूड़ा निस्तारण में लगी कंपनी की ओर दिए जाएंगे। वहीं इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन के टेंडर हो गए हैं। नगर निगम फिलहाल सात इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन लगाएगा।




---

कोट-



बुधवार से पायलट प्रोजेक्ट के तहत निगम के 10 वार्डों में कूड़े को चार भागों में पृथक कर दिया जाएगा। इस काम में नगर निगम की त्रिवेणी सेना भी काम करेगी। प्रोजेक्ट सफल होने के बाद इसे 10 अन्य वार्डों में भी लागू किया जाएगा। फरवरी 2026 तक सभी 40 वार्डों में किया लागू किया जाएगा। - गोपाल राम बिनवाल, नगर आयुक्त ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed