फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Four inspectors and two constables who entered the courthouse and picked up the accused were suspended and the station in-charge was removed.

Noida News: कचहरी में घुसकर आरोपी को उठाने वाले चार दरोगा-दो सिपाही निलंबित, कोतवाल हटाए

Wed, 05 Nov 2025 09:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 09:46 PM IST
विज्ञापन
Four inspectors and two constables who entered the courthouse and picked up the accused were suspended and the station in-charge was removed.
अलीगढ़ के जिला जज के आदेश के बाद दीवानी में अनधिकृत रूप से घुसने के मामले में पुलिस कमिश्नर ने की कार्रवाई
विज्ञापन


--प्वाइंटर--

बार एसोसिएशन के ज्ञापन पर जांच के बाद जिला जज ने दिए थे आदेश

नोएडा पुलिस ने एसएसपी अलीगढ़ को कार्रवाई से कराया गया अवगत



अमर उजाला ब्यूरो

ग्रेटर नोएडा/अलीगढ़। अलीगढ़ कोर्ट में घुसकर सैंथली हत्याकांड के आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम पर पुलिस कमिश्नर ने बड़ी कार्रवाई की है। जिला जज के आदेश के बाद नोएडा के चार दरोगा-दो सिपाही निलंबित किए हैं। जारचा कोतवाल को लाइन हाजिर कर दिया है। इस कार्रवाई के संबंध में नोएडा कमिश्नरेट से एसएसपी अलीगढ़ को अवगत कराया गया है। रिपोर्ट जिला जज को भेजी जा रही है।

बृहस्पतिवार को ग्रेटर नोएडा के सैंथली गांव में हुए दोहरे हत्याकांड के आरोपी दो शूटर सचिन गुर्जर व बॉबी तोंगड़ा उर्फ पहलवान कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचे थे। वहां सचिन को दबोचने में नोएडा पुलिस की वकीलों से खींचतान हुई थी। इसके खिलाफ दि अलीगढ़ बार एसोसिएशन ने जिला जज को यूपी हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के नाम ज्ञापन दिया था।
विज्ञापन

जांच के आधार पर जिला जज ने पुलिस की इस कार्रवाई को दीवानी की सुरक्षा में गंभीर चूक करार दिया था। अपने आदेश में कहा था कि पुलिस टीम पर बिना पूर्व अनुमति अनधिकृत प्रवेश और मनमानी गतिविधियों पर कार्रवाई की जाए। इसी क्रम में नोएडा पुलिस कमिश्नर के स्तर से दोहरे हत्याकांड के विवेचक जारचा कोतवाल सुमनेश कुमार को लाइन हाजिर कर दिया है। वहीं अलीगढ़ आई पुलिस टीम में शामिल जारचा के दरोगा शिवम प्रधान, दरोगा प्रिंस यादव, दरोगा ललित गंगवार, सिपाही गौरव को और दादरी कोतवाली के दरोगा भरत कुमार व दीवान सोहनवीर को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--

एसएसएफ ने भी शुरू की विभागीय जांच

जिला जज ने दीवानी सुरक्षा में लगी यूपीएसएसएफ की लापरवाही पर भी कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इस मामले में एसएसएफ कमांडेंट के स्तर से घटना वाले दिन दीवानी सुरक्षाकर्मियों के खिलाफ उपसेनानायक को जांच दी है। इस संबंध में खुद सेनानायक रामसुरेश यादव बताते हैं कि हमारे स्टाफ के स्तर से कुछ लापरवाही सामने आई है। इसकी जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

कोट



- सिविल में हथियार लेकर घुसे पुलिसकर्मियों की कार्रवाई व अधिवक्ताओं से हुई खींचतान पर जिला जज की ओर से कार्रवाई के निर्देश मिले थे। इसी क्रम में नोएडा पुलिस की ओर से कार्रवाई संबंधी सूचना मिली है। कार्रवाई संबंधी रिपोर्ट सहित पूरा विवरण जिला जज को भेजा जा रहा है। - नीरज जादौन, एसएसपी, अलीगढ़

जारचा कोतवाली के प्रभारी को लाइन हाजिर किया गया है। छह अन्य पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है। -राजीव नारायण मिश्रा, अपर पुलिस आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed