{"_id":"6ae8dd7b01cd2e0fdc03707d","slug":"four-dispensaries-in-gautam-buddha-nagar-are-responsible-for-2-million-esi-beneficiaries-noida-news-c-1-noi1095-4898534-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: गौतमबुद्ध नगर की 4 डिस्पेंसरियों पर 20 लाख ईएसआई लाभार्थियों का जिम्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: गौतमबुद्ध नगर की 4 डिस्पेंसरियों पर 20 लाख ईएसआई लाभार्थियों का जिम्मा
विज्ञापन
स्वास्थ्य का सबसे बड़ा हब, पूरे रीजन के 70% लाभार्थी गौतमबुद्ध नगर में
वान्या दीक्षित
नोएडा। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) सब रीजनल ऑफिस (एसआरओ) नोएडा के प्राथमिक स्वास्थ्य ढांचे में गौतमबुद्ध नगर जिले का दबदबा सबसे ऊपर है। वर्ष 2024-25 के आंकड़ों के मुताबिक, रीजन की सभी 20 डिस्पेंसरियों में सबसे ज्यादा बीमित कर्मचारी (आईपी काउंट) और सबसे ज्यादा आश्रित परिवार अकेले ग्रेटर नोएडा डिस्पेंसरी के दायरे में दर्ज हुए हैं। गामा-2 स्थित ग्रेटर नोएडा डिस्पेंसरी 3,42,472 बीमित कर्मियों और 3,36,624 आश्रितों के साथ पूरे रीजन में पहले पायदान पर है। वहीं, नोएडा सेक्टर-57 स्थित डिस्पेंसरी 2,90,818 बीमित कर्मियों और 2,82,132 आश्रित परिवारों के साथ दूसरे नंबर पर है।
सेक्टर-57 स्थित सब रीजनल ऑफिस ईएसआई नोएडा के सहायक निदेशक आलोक कुमार चौधरी ने बताया कि रीजन में गौतमबुद्ध नगर समेत सात जिले गाजियाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर, बुलंदशहर, सहारनपुर और हापुड़ आते हैं। पूरे रीजन में पंजीकृत कुल 14.50 लाख कामगारों में से लगभग 70 फीसदी यानी 10,11,930 बीमित कर्मचारी अकेले गौतमबुद्ध नगर की चार डिस्पेंसरियों से जुड़े हैं। जिले में 9,87,293 आश्रित परिजनों को मिलाकर कुल 19,99,223 करीब 20 लाख लाभार्थियों के प्राथमिक उपचार का जिम्मा इन्हीं 4 डिस्पेंसरियों पर टिका है।
औद्योगिक सेक्टरों के अन्य केंद्रों पर भारी दबाव
सहायक निदेशक आलोक कुमार चौधरी ने बताया कि रिकॉर्ड के मुताबिक, ग्रेटर नोएडा और सेक्टर-57 के अलावा जिले के अन्य दोनों केंद्रों पर भी कामगारों का भारी लोड है। फेज-2 होजरी कॉम्प्लेक्स डिस्पेंसरी गारमेंट और मैन्युफैक्चरिंग इकाइयों का मुख्य केंद्र होने से यहां 2,33,380 कामगार और 2,28,147 आश्रित पंजीकृत हैं। वहीं, सेक्टर-12 डिस्पेंसरी आवासीय और पुराने औद्योगिक सेक्टरों के बीच स्थित इस केंद्र पर 1,45,260 बीमित कर्मचारी और 1,40,390 परिजन निर्भर हैं।
विज्ञापन
6 जिलों की 16 डिस्पेंसरियों पर 4.38 लाख कामगार
रिकॉर्ड के मुताबिक, रीजन के अन्य 6 जिले गाजियाबाद में 8 डिस्पेंसरी, मेरठ में 2, बुलंदशहर में 3 डिस्पेंसरी, मुजफ्फरनगर में 1 डिस्पेंसरी, सहारनपुर में 1 डिस्पेंसरी और हापुड़ में भी 1 डिस्पेंसरी समेत कुल 16 डिस्पेंसरियां संचालित हैं। इन सभी 16 डिस्पेंसरियों को मिलाकर कुल 4,38,213 बीमित कर्मचारी दर्ज हैं यानी बाकी 6 जिलों के कुल कामगारों की तुलना में दोगुने से ज्यादा बीमित कर्मचारी अकेले गौतमबुद्ध नगर की चार डिस्पेंसरियों में पंजीकृत हैं।
गौतमबुद्ध नगर की चारों डिस्पेंसरियों का विवरण
ग्रेटर नोएडा, गामा-2 आईपी 3,42,472 आश्रित 3,36,624
सेक्टर-57, नोएडा आईपी 2,90,818 आश्रित 2,82,132
फेज-2 होजरी कॉम्प्लेक्स आईपी 2,33,380 आश्रित 2,28,147
सेक्टर-12, नोएडा आईपी 1,45,260 आश्रित 1,40,390 आश्रित
(कुल 19,99,223)
जिलावार बीमित कामगारों की स्थिति
गौतमबुद्ध नगर, 4 डिस्पेंसरी 10,11,930 आईपी 9,87,293 आश्रित
गाजियाबाद, 8 डिस्पेंसरी 2,39,031 आईपी 2,31,997 आश्रित
मेरठ, 2 डिस्पेंसरी 87,503 आईपी 84,321 आश्रित
बुलंदशहर, 3 डिस्पेंसरी 51,941 आईपी 50,163 आश्रित
मुजफ्फरनगर, 1 डिस्पेंसरी 33,985 आईपी 33,321 आश्रित
सहारनपुर, 1 डिस्पेंसरी 25,753 आईपी 25,352 आश्रित
(स्रोत - आधिकारिक क्षेत्राधिकार दस्तावेज, ईएसआईसी सब रीजनल ऑफिस नोएडा)