{"_id":"6af469234426fa4ea50b9567","slug":"four-days-remaining-to-upload-details-of-teachers-and-staff-grnoida-news-c-23-1-lko1064-111722-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: शिक्षकों-कर्मचारियों का ब्योरा अपलोड करने के लिए चार दिन शेष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: शिक्षकों-कर्मचारियों का ब्योरा अपलोड करने के लिए चार दिन शेष
विज्ञापन
- यूपी बोर्ड परीक्षा 2027- 15 नवंबर तक बोर्ड की वेबसाइट पर दर्ज करना होगा विवरण, गलती मिलने पर प्रधानाचार्य होंगे जिम्मेदार
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2027 की तैयारियों के तहत जिले के सभी माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का विवरण बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड करने की प्रक्रिया चल रही है। जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) की ओर से सभी माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को 15 नवंबर तक सूची और शैक्षिक विवरण बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड करने के निर्देश दिए हुए हैं।
विद्यालय प्रबंधन को प्रत्येक शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी का नाम, पदनाम, जन्मतिथि, नियुक्ति तिथि और संबंधित विषय का विवरण सही दर्ज करना होगा। शिक्षकों की स्नातक और परास्नातक की शैक्षिक योग्यता के साथ संबंधित प्रमाणपत्र भी पोर्टल पर अपलोड करने होंगे। विभाग ने विद्यालयों को निर्देश दिए हैं कि विवरण अपलोड करने से पहले सभी अभिलेखों का मिलान कर लें, ताकि सत्यापन के दौरान किसी तरह की त्रुटि न मिले। इसके साथ ही विद्यालय छोड़ चुके अथवा दिवंगत शिक्षकों और कर्मचारियों के नाम सूची से हटाने होंगे। वहीं, नवनियुक्त शिक्षकों और कर्मचारियों का विवरण पोर्टल पर जोड़ना होगा। विभाग ने स्पष्ट किया है कि किसी शिक्षक का नाम एक से अधिक विद्यालयों में दर्ज नहीं होना चाहिए। डिबार किए गए शिक्षकों और प्रधानाचार्यों का विवरण भी पोर्टल पर निर्धारित श्रेणी में दर्ज करना होगा। डीआईओएस चंद्रशेखर ने बताया कि सत्यापन के दौरान पोर्टल पर अपलोड किए गए विवरण में गड़बड़ी या गलत जानकारी मिलने पर संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य को जिम्मेदार माना जाएगा और उनके खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।