फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Four cyber fraudsters arrested for duping people in the name of investment

चार साइबर जालसाज गिरफ्तार: निवेश के नाम पर देते झांसा, बैंक का सेल्स मैनेजर भी था शामिल; मिली थी 14 शिकायतें

Thu, 23 Jan 2025 10:55 PM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 23 Jan 2025 10:55 PM IST
सार

नोएडा पुलिस ने निवेश के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले चार ठगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार शादाब हुसैन राज नगर गाजियाबाद के एक्सिस बैंक में असिस्टेंट सेल्स मैनेजर है।

विज्ञापन
Four cyber fraudsters arrested for duping people in the name of investment
सेल्स मैनेजर समेत चार साइबर जालसाज गिरफ्तार - फोटो : amar ujala

विस्तार

निवेश करने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले चार साइबर जालसाजों को साइबर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनमें एक आरोपी एक्सिस बैंक का असिस्टेंट सेल्स मैनेजर है। पुलिस की टीम ने आरोपियों के खातों में 6 लाख 34 हजार  रुपए फ्रीज कराए हैं। साइबर क्राइम की टीम इस गिरोह में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


13 जनवरी को एक महिला ने साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज कराया था कि साइबर जालसाजों ने शेयर मार्केट में निवेश करने के नाम पर उनके साथ 26 लाख रुपए से अधिक की ठगी की है। इस मामले में मुकदमा दर्ज करने के बाद साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान साहिबाबाद निवासी कुलदीप गिरी, राजनगर एक्सटेंशन निवासी शादाब हुसैन, कवि नगर गाजियाबाद निवासी साहिल और लोनी गाजियाबाद निवासी खुशी मोहम्मद के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


गिरफ्तार शादाब हुसैन राज नगर गाजियाबाद के एक्सिस बैंक में असिस्टेंट सेल्स मैनेजर है। इन आरोपियों ने निवेश करने के नाम पर देशभर के कई शहरों में ठगी की वारदात को अंजाम दिया है। इनके पास से सात मोबाइल, तीन सिम कार्ड, पांच एटीएम कार्ड चेक बुक समेत पांच पैन कार्ड बरामद किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसीपी साइबर क्राइम प्रीति यादव ने बताया कि ये जालसाज व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़कर चैटिंग कर बड़ी-बड़ी कंपनियों के नाम पर अपने साथ जोड़ लेते हैं और मुनाफा कमाने का झांसा देकर ठगी की वारदात को अंजाम देते हैं। किसके साथ ही यह लोग एपीके फाइल भेज कर मोबाइल का एक्सेस ले लेते हैं और खातों से रकम निकाल लेते हैं। 


इन आरोपियों ने नोएडा के अलावा कई राज्यों में साइबर ठगी की घटनाओं को अंजाम दिया है। इनके खिलाफ नेशनल क्राइम पोर्टल पर कल 14 शिकायतें अभी तक मिली है। इनमें तमिलनाडु के दो, उत्तर प्रदेश के एक, पश्चिम बंगाल के पांच, दिल्ली के दो, गोवा, जम्मू कश्मीर, कर्नाटक और तेलंगाना के एक-एक मामले शामिल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed