फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Four criminals of the gang involved in stealing old vehicles arrested

Noida News: पुराने वाहनों की चोरी करने वाले गिरोह के चार बदमाश गिरफ्तार

Sat, 08 Nov 2025 07:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 07:58 PM IST
विज्ञापन
Four criminals of the gang involved in stealing old vehicles arrested
पुराने वाहनों की चोरी करने वाले गिरोह के चार बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन

वारदात में इस्तेमाल दो कार और दस गाड़ियों के पुर्जे बरामद

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। कोतवाली सेक्टर-113 पुलिस ने पुराने चार पहिया वाहन और उसके पार्ट्स चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। शनिवार को गिरफ्तार किए गए चार आरोपियों में दो कबाड़ी हैं। पुलिस ने रेकी में इस्तेमाल होने वाली दो कार और दस वाहनों के कटे हुए पुर्जे बरामद किए हैं।

बरामद पुर्जे की कीमत बाजार में 50 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस इस गिरोह में शामिल अन्य बदमाशों की तलाश कर रही है। नोएडा के डीसीपी यमुना प्रसाद ने बताया कि पुलिस की टीम वाहन चोरी करने वाले गिरोह पर लगातार काम कर रही है। कोतवाली सेक्टर-113 पुलिस की टीम ने शनिवार को सेक्टर-118 के पास से चार बदमाशों को दबोच लिया। आरोपियों की पहचान बुलंदशहर निवासी मोनू उर्फ यशवीर व जगन यादव, जेवर निवासी इमरान और अलीगढ़ निवासी सोहनवीर के रूप में हुई है। मोनू उर्फ यशवीर गिरोह का सरगना है। वह जगन यादव के साथ मिलकर पुराने चार पहिया वाहनों की चोरी करता है। इमरान और सोहनवीर कबाड़ी हैं। ये दोनों चोरी के वाहनों के पुर्जे कम कीमत पर खरीदते हैं और फिर उसे बाजार में बेचते हैं। इस गिरोह के बदमाश दिल्ली व एनसीआर के शहरों में सक्रिय थे और दिल्ली में कई घटनाएं की हैं। बदमाशों के पास से चोरी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण भी बरामद हुए हैं। पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि पुरानी गाड़ियों को आसानी से खोल लेते हैं जबकि नई गाड़ियों का लॉक तोड़ना कठिन है। बदमाशों ने अब तक 50 से अधिक वाहनों की चोरी की घटनाएं की हैं। गिरोह का सरगना मोनू उर्फ यशवीर 12वीं पास है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed