{"_id":"6a4512f635861595aa09ef6b","slug":"four-arrested-for-robbing-a-woman-of-her-chain-and-mobile-phone-after-striking-her-on-the-head-noida-news-c-24-1-fbd1020-93125-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: महिला के सिर पर चोट मारकर चेन व मोबाइल लूटने के आरोप में 4 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: महिला के सिर पर चोट मारकर चेन व मोबाइल लूटने के आरोप में 4 गिरफ्तार
विज्ञापन
- अपराध शाखा सेक्टर-17 की टीम ने पकड़े आरोपी, आरोपियों में एक नाबालिग भी
- सिविल लाइन थाना इलाके में 25 जून की देर रात हुई थी वारदात
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। ड्यूटी से घर लौट रही महिला के सिर पर वार कर सोने की चेन व मोबाइल लूटने के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों में से एक नाबालिग है। तीन बालिग आरोपियों में यूपी के मैनपुरी का अजीत, जालौन का वीरपाल उर्फ सतीश और आगरा का सौरभ शामिल है। एसीपी क्राइम नवीन शर्मा ने बताया कि तीन बालिग आरोपियों को रिमांड पर लेकर अपराध शाखा की टीम पूछताछ कर रही है।
सिविल लाइन थाना इलाके में ये वारदात 25 जून की देर रात लगभग सवा 12 बजे हुई थी। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि देर रात वो अपनी ड्यूटी से घर लौट रही थी। सेक्टर-15 पार्ट टू में बांध रोड के पास पहुंची तो पीछे से अज्ञात बदमाश आए और इसके सिर पर किसी पत्थर से वार किया। इससे महिला गिर गई तो आरोपी इसके गले से सोने की चेन, लॉकेट व मोबाइल लूटकर भाग गए। महिला यहां बेहोश हो गई और कुछ देर बाद घर चली गई। फिर महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया और बाद में शिकायत पुलिस को दी। 27 जून को सिविल लाइन थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई।
अपराध शाखा सेक्टर-17 की टीम ने जांच करते हुए मंगलवार को चार आरोपियों को पुलिस लाइन के पास ऑटो स्टैंड से गिरफ्तार किया है। आरोपियों से शुरुआती पूछताछ में पता चला कि अजीत कार डिटेलिंग, वीरपाल वेटर और सौरभ साफ-सफाई का काम करते हैं। और इन सभी की उम्र 18 वर्ष है। ये सभी व इनका नाबालिग साथी राजीव नगर में आसपास रहते है। इन्होंने लूट करने के उद्देश्य से योजना बनाई और लूट करने के लिए आरोपी सौरभ अपने पीजी मालिक से स्कूटी मांगकर लाया। इस स्कूटी पर सवार होकर इन्होंने महिला पर हमला कर लूट की। पुलिस ने लूटा गया मोबाइल आरोपियों से बरामद किया है। आरोपियों की अन्य वारदातों व चेन बरामद करने के लिए पुलिस टीम इन्हें रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है।