{"_id":"67587f16ee739c40b30ead3e","slug":"four-arrested-for-cheating-in-the-name-of-selling-cow-buffalo-and-bike-noida-news-c-24-1-snoi1004-110444-2024-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: गाय, भैंस व बाइक बेचने के नाम पर ठगी करने वाले चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: गाय, भैंस व बाइक बेचने के नाम पर ठगी करने वाले चार गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेसबुक पर डालते थे विज्ञापन, 12 फर्जी सिम व मोबाइल फोन बरामद या गाय, भैंस व बाइक बेचने का विज्ञापन डाल करते थे ठगी, 12 फर्जी सिम व मोबाइल फोन बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। जिले में विभिन्न तरीकों से साइबर ठगी करने का सिलसिला जारी है। अब फर्जी फेसबुक खाता पर गाय, भैंस व बाइक बेचने के विज्ञापन डाल लोगों को ठगी का शिकार बनाने वाले चार आरोपियों को साइबर क्राइम थाना पुलिस ने काबू किया है। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से पकड़े गए आरोपियों से मोबाइल फोन व फर्जी सिम बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान आरोपियों से जुड़े अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा व उनके द्वारा की गई वारदातों का खुलासा किया जाएगा।
साइबर क्राइम थाना प्रभारी इंस्पेक्टर नवीन कुमार के अनुसार सब इंस्पेक्टर रोहित की टीम होडल स्थित पुन्हाना मोड़ पर गश्त थी। तभी सूचना मिली कि जिला नूंह के पुन्हाना निवासी मुबारिक व आमिर फेसबुक पर गाय-भैंस बेचने का विज्ञापन डाल लोगों के साथ साइबर ठगी करते हैं। फिलहाल आरोपी पलवल जाने के लिए बाबरी मोड़ पर खड़े हैं। पुलिस ने टीम गठित कर मौके पर दबिश दी और दोनों को आरोपियों को काबू कर लिया। तलाशी लेने पर आरोपी मुबारिक से एक मोबाइल फोन व चार सिम बरामद हुईं। फोन में भैंस की फोटों, क्यूआर कोड व संदिग्ध चैट मिली। फेसबुक पर सोनू डेयरी फार्म के नाम से खाता बनाया हुआ था, जिस पर गाय-भैंस बेचने के विज्ञापन डाले हुए थे। बरामद सिम तमिलनाडु निवासी कृष्ण मूर्ति के नाम पंजीकृत मिली। वहीं, आरोपी आमिर से एक मोबाइल फोन व दो सिम मिले। फोन में डेयरी फार्म हाउस से फेसबुक खाता मिला। सिम असम निवासी करोलिश मोमिन के नाम पंजीकृत मिली। आरोपियों से पूछताछ के आधार पर उनके साथी मुबारिक खान को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
दूसरे मामले में सब इंस्पेक्टर मोहित भाटी टीम जयंती मोड़ हथीन पर गश्त कर रही थी। उन्हें सूचना मिली कि गांव रुपडाका निवासी अवेश फेसबुक पर बाइक बेचने का विज्ञापन डाल ठगी करता है। पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी अवेश को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से एक मोबाइल व छह सिम मिली। मोबाइल फोन में आर्मी 78036 नाम से फेसबुक पर फर्जी खाता बनाया हुआ था। इन खातों के जरिये बाइक बेचने के विज्ञापन डाले हुए थे। व्हाट्सअप पर संदिग्ध चैट भी मिली। मोबाइल फोन से बरामद सिम मंडोली दिल्ली निवासी अर्चना के नाम पंजीकृत मिली। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान आरोपियों द्वारा की गई वारदातों की जानकारी जुटाई जाएगी। इन नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।