{"_id":"668f6f6bd9ee6934a7010f41","slug":"four-accused-of-firing-in-bhoyra-village-arrested-after-encounter-2024-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Greater Noida: भोयरा गांव में फायरिंग के चार आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, खड़ंजा लगाने को लेकर हुआ था विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Greater Noida: भोयरा गांव में फायरिंग के चार आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, खड़ंजा लगाने को लेकर हुआ था विवाद
Thu, 11 Jul 2024 11:07 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Thu, 11 Jul 2024 11:07 AM IST
सार
ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा के भोयरा गांव में रविवार को खड़ंजा लगाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था। इसके बाद आरोपी पक्ष ने फायरिंग और पथराव कर दिया था।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा के भोयरा गांव में गत रविवार को फायरिंग के मामले में पुलिस ने गुरुवार को मुठभेड़ के बाद चार आरोपियों गौरव, सौरभ ,विकेश और गोविंदा को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से ब्रेजा गाड़ी, तीन तमंचे और कारतूस बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
फायरिंग में घायल भाजपा नेता के दादा रामसिंह और चचेरा भाई दीपांशु अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं। इस घटना में दो आरोपियों रिंकू और राजपाल को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। गिरफ्तार गौरव व सौरव गांव भोयरा के ही रहने वाले हैं। जबकि विकेश और गोविंदा जेवर के गांव टंकीवाला जहांगीरपुर के निवासी हैं।
विज्ञापन
रविवार को खड़ंजा लगाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था। इसके बाद आरोपी पक्ष ने फायरिंग और पथराव कर दिया था। पुलिस को सूचना मिली थी कि फायरिंग की घटना के आरोपी काले रंग की ब्रेजा गाड़ी से इलाके से भागने की तैयारी मे हैं। सूचना पर पुलिस सतर्क हो गई। पुलिस ने आरोपियों की गाड़ी को सेक्टर-20 गौर यमुना सिटी क्षेत्र में रोकने की कोशिश की। इसके बाद गाड़ी असंतुलित होकर साइड में टकरा गई। गाड़ी में बैठे लोगों ने पुलिस पर फायरिंग की जिसके बाद जवाबी फायरिंग की गई।
विज्ञापन
इसमें आरोपी गौरव और सौरव गोली लगने से घायल हो गए। बाद में अन्य आरोपी विकेश और गोविंदा को भी गिरफ्तार कर लिया गया। घायल आरोपियों को अस्पताल में भर्ती कराया है। पीड़ित पक्ष की ओर से इस घटना में 18 नामजद सहित 30 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एडीसीपी ग्रेटर नोएडा अशोक कुमार कहते हैं कि अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी जल्द की जाएगी।