फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Four accused arrested for prostitution by taking hostage of girls

Noida: युवतियों को बंधक बना चला रहे थे देह व्यापार, मैनेजर समेत चार गिरफ्तार; सात लड़कियों को कराया मुक्त

Fri, 24 Feb 2023 07:26 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 24 Feb 2023 07:26 AM IST
सार

एसीपी के मुताबिक सात में से तीन युवतियां नोएडा की और चार दिल्ली की थीं। सातों होटल संचालक की पत्नी शिवानी के कहने पर आई थीं। शिवानी उनके संपर्क में रहती थी। उसके कहने पर ही युवतियां बुलाई जाती थीं। सातों युवतियों को वन स्टॉप सेंटर भेजा गया है। 

विज्ञापन
Four accused arrested for prostitution by taking hostage of girls
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

नोएडा के सेक्टर-41 में ओयो होटल में देह व्यापार का कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस की टीम ने होटल के मैनेजर समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर मौके से सात युवतियों को मुक्त कराया है। 

विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान फरीदाबाद निवासी मैनेजर गजेंद्र कुमार, होटल कर्मचारी बरौला निवासी आलोक कुमार, ग्राहक नागलोई दिल्ली निवासी धर्मेंद्र कुमार सिंह और सेक्टर-22 निवासी प्रवीण के रूप में हुई है। पुलिस जांच में पता चला है कि होटल संचालक दिल्ली निवासी साहिल और पत्नी शिवानी देह व्यापार करा रहे थे। फिलहाल दोनों फरार हैं। मौके से पुलिस को भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री, मोबाइल फोन और नकदी मिली है। जांच में कुछ युवतियों को बंधक बनाकर जबरन देह व्यापार भी कराने की बात सामने आई है।
विज्ञापन


बुधवार रात एसीपी रजनीश वर्मा के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने होटल में दबिश दी। पुलिस टीम पहुंचते ही होटल में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने मौके पर संदिग्ध अवस्था में चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जांच में पता चला कि होटल में ऑन डिमांड देह व्यापार करवाया जा रहा है। एसीपी के मुताबिक सात में से तीन युवतियां नोएडा की और चार दिल्ली की थीं। सातों होटल संचालक की पत्नी शिवानी के कहने पर आई थीं। शिवानी उनके संपर्क में रहती थी। उसके कहने पर ही युवतियां बुलाई जाती थीं। सातों युवतियों को वन स्टॉप सेंटर भेजा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

व्हाट्सएप पर फोटो भेजकर तय होती थी कीमत 
सेक्स रैकेट के मास्टरमाइंड साहिल और शिवानी थे। यहां ग्राहकों को बुलाकर ऑन डिमांड युवतियां बुलाई जाती थीं। इसके लिए सबसे पहले व्हाट्स एप पर तस्वीरें भेजी जाती थीं। इसके लिए अलग अलग रेट तय होते थे। ग्राहक के पसंद के मुताबिक युवतियां बुलाई जाती थी। ओयो होटल के साथ साथ ऑनलाइन साइटस पर शिवानी और साहिल के नंबर एस्कार्टस सर्विस के तौर पर दर्ज थे।
 
एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया कि होटल डेढ़ महीने से चल रहा था। दिल्ली निवासी साहिल ने एक मित्र की मदद से इस होटल को 70 हजार रुपये प्रति महीने के हिसाब से लिया था। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि देह व्यापार के धंधे में और कितने लोग संलिप्त हैं। पुलिस को शक है कि इस मामले में कुछ सफेदपोश भी शामिल हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed