फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Former lecturer cheated five lakhs from hostel admin

Noida News: संशोधित... पूर्व लेक्चरर ने हॉस्टल एडमिन से पांच लाख ठगे

Mon, 21 Aug 2023 01:12 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 21 Aug 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
Former lecturer cheated five lakhs from hostel admin
पूर्व लेक्चरर ने हॉस्टल एडमिन से पांच लाख ठगे
विज्ञापन

हर दिन मुनाफे का झांसा देकर कराया निवेश, कोर्ट के आदेश पर केस

माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। नाॅलेज पार्क स्थित कालेज की पूर्व लेक्चरर और उनके पति के खिलाफ झांसा देकर पांच लाख रुपये ठगने का केस बीटा-2 थाने में दर्ज किया गया है। आरोपियों ने एक लाख रुपये पर हर दिन छह सौ रुपये का मुनाफा देने का झांसा देकर हॉस्टल एडमिन को ठगी का शिकार बनाया। एडमिन ने पूर्व लेक्चरर पर 15 मई से 14 अगस्त तक कई बार में रुपये लेने और मांगने पर धमकी देने का आरोप लगाया है। न्यायालय के आदेश पर बीटा-2 थाना पुलिस ने दंपती पर केस दर्ज कर जांच शुरू की है।



एडवोकेट सुरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि नॉलेज पार्क स्थित कॉलेज के हॉस्टल एडमिन देवनारायण त्रिपाठी को उनके कालेज की लेक्चरर रिदिमा ग्रोवर ने पिछले वर्ष झांसा दिया था कि उनके पति दीपक ग्रोवर निवेश का काम करते हैं। रिदिमा ने कहा कि वह ऐसी जगह रकम निवेश कराएंगे जहां से उन्हें मोटा मुनाफा मिलेगा। इस पर एडमिन ने रिदिमा व उनके पति को एक लाख रुपये दिए। आरोपियों ने उन्हें शुरूआत में प्रतिदिन मुनाफे दिया। इसके चलते एडमिन ने धीरे-धीरे पांच लाख रुपये आरोपियों को दिए, लेकिन आरोपियों ने मुनाफा देना बंद कर दिया। आरोपियों ने रुपये मांगने पर एडमिन को झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। इस मामले की शिकायत पुलिस से की गई, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। तब पीड़ित ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार मिश्रा का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन


-------



दिल्ली में कई को ठगा, नोटिस चस्पा
पीड़ित देवनारायण त्रिपाठी का कहना है कि रिदिमा ने ठगी के बाद कालेज छोड़ दिया और घर छोड़कर पति के साथ फरार हो गई। वे घर पर पहुंचे तो आरोपियों के फ्लैट पर दिल्ली पुलिस का नोटिस चस्पा था। इससे पता चला कि आरोपी दिल्ली के भी कई लोगों को ठगी का शिकार बना चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed