फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Former Governor Kalraj Mishra's wife passes away

यूपी: पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र की पत्नी का हुआ निधन, नोएडा के अस्पताल में ली अंतिम सांस

Sun, 13 Sep 2026 10:23 AM IST
Vijay Singh Pundir आईएएनएस, नोएडा
आईएएनएस, नोएडा Published by: Vijay Singh Pundir Updated Sun, 13 Sep 2026 10:23 AM IST
सार

राजस्थान के पूर्व राज्यपाल और भाजपा नेता कलराज मिश्र की धर्मपत्नी सत्यवती मिश्रा का नोएडा के अस्पताल में निधन हो गया।

विज्ञापन
Former Governor Kalraj Mishra's wife passes away
पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र की पत्नी का हुआ निधन - फोटो : X/@drdineshbjp

विस्तार

राजस्थान के पूर्व राज्यपाल और भाजपा नेता कलराज मिश्र की पत्नी सत्यवती मिश्र (79) का निधन हो गया। उन्होंने नोएडा के मेट्रो अस्पताल में देर रात अंतिम सांस ली। वह करीब एक सप्ताह से लंग्स में संक्रमण फैलने के कारण गंभीर अवस्था में भर्ती थीं।

विज्ञापन
भाजपा सांसद दिनेश शर्मा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके सत्यवती मिश्र के निधन पर दुख जताया है। अपने एक्स हैंडल पर उन्होंने लिखा है- 'अत्यंत दुखद समाचार है कि पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र की पत्नी सत्यवती मिश्रा, हम सब की चाची जी अब नहीं रहीं, निष्कपट धर्म परायण और सब की चिंता करने वाली आप एक ऐसी ग्रहणी थीं, जो घर में आने वाले हर व्यक्ति को बराबर का सम्मान देती थीं।  ईश्वर दिवंगत आत्मा को सद्गति प्रदान करें, यही प्रार्थना है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि शनिवार को उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भी मेट्रो हॉस्पिटल पहुंचकर पूर्व राज्यपाल से उनकी धर्मपत्नी का स्वास्थ्य हाल जाना था। पूर्व राज्यपाल की पत्नी के निधन की सूचना पाकर भाजपा के तमाम नेता अस्पताल पहुंचे। सत्यवती मिश्रा का अंतिम संस्कार अंतिम संस्कार आज नोएडा सेक्टर 94 में दोपहर साढ़े 12 बजे किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed