फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Foreign players will gather in Greno from November 4-5 for the World Boxing Championship.

Noida News: वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए 4-5 नवंबर से ग्रेनो में जुटेंगे विदेशी खिलाड़ी

Mon, 27 Oct 2025 01:54 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Oct 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Foreign players will gather in Greno from November 4-5 for the World Boxing Championship.
- 15 से 20 देशों के बॉक्सर ग्रेटर नोएडा में 6 नवंबर से बहाएंगे पसीना
विज्ञापन


- 14 नवंबर को ड्रॉ के माध्यम बॉक्सरों का किया जाएगा चयन

नितेश कुमार



ग्रेटर नोएडा। शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में होने वाली वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए नवंबर के शुरुआती सप्ताह से गौतमबुद्ध नगर में विदेशी बॉक्सरों की चहल-पहल शुरू हो जाएगी। 15 से 20 देश के बॉक्सर भारत के वातावरण में खुद को ढालने के लिए 4 और 5 नवंबर को ग्रेटर नोएडा पहुंचेंगे। उनके ठहरने और खाने की व्यवस्था आयोजकों की ओर से की गई है।



ग्रेनो के स्पोर्ट्स स्टेडियम में बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (बीएफआई) और उत्तर प्रदेश बॉक्सिंग एसोसिएशन की ओर से 14 से 24 नवंबर तक वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप कराई जाएगी। प्रतियोगिता में भारत समेत करीब 80 देशों के मुक्केबाज रिंग में पंच लगाते हुए नजर आएंगे। इस प्रतियोगिता में 450 से अधिक बॉक्सर भाग ले रहे है। उनके साथ 150 ऑफिशियल भारत आएंगे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के लिए आयोजकों की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई है। बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव प्रमोद कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए 15 से 20 देशों के बॉक्सर 4 से 5 नवंबर को ग्रेटर नोएडा में पहुंचेंगे। उनके ठहरने और खाने की व्यवस्था ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर स्थित क्राउन प्लाजा होटल में की गई है। ऑफिशियल को ग्रेटर नोएडा के ही रेडिसन ब्लू होटल में ठहराया जाएगा। बॉक्सर 6 नवंबर से अभ्यास शुरू करेंगे। बाकी देशों के बॉक्सर 13 से 14 नवंबर को ग्रेटर नोएडा पहुंचेंगे। 14 नवंबर को ड्रॉ के माध्यम बॉक्सरों का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


------------

दो बार हो चुकी है महिला वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप

प्रमोद कुमार ने कहा कि इससे पहले 2018 और 2023 में भारत ने महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप की मेजबानी की थी। प्रतियोगिता का आयोजन दिल्ली में किया गया था। 2017 में ग्रेटर नोएडा में भी विश्व मुक्केबाजी कांग्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा चुका है।


-----------

ये देश भी होंगे शामिल

वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में चीन, इटली, जर्मनी, जापान, स्विट्जरलैंड और भारत समेत 80 देशों के बॉक्सर इस चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे। महिला व पुरुष वर्ग में 10-10 किग्रा भार वर्गों में प्रतिस्पर्धा होगी। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बॉक्सरों में से कुछ बॉक्सरों का चयन 2028 में लॉस एंजेलिस में होने वाले ओलंपिक के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed