{"_id":"6b05a5e06beb6c02c201edff","slug":"forced-to-travel-24-km-for-daily-needs-grnoida-news-c-491-1-gnd1012-12905-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: रोजमर्रा की जरूरतों के लिए 24 किमी का चक्कर लगाने को मजबूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: रोजमर्रा की जरूरतों के लिए 24 किमी का चक्कर लगाने को मजबूर
Tue, 24 Nov 2026 08:27 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Tue, 24 Nov 2026 08:27 PM IST
विज्ञापन
देशराज सिंह, सेक्टर- 22डी सोसाइटी निवासी
सेक्टर-22डी स्थित हाईराइज सोसाइटियों के निवासियों को बुनियादी सुविधाओं का इंतजार
यमुना सिटी (संवाद)। सेक्टर-22डी स्थित हाईराइज सोसाइटियों के निवासियों को वर्षों बाद भी बुनियादी व्यावसायिक सुविधाओं का इंतजार करना पड़ रहा है। निवासियों का कहना है कि योजना के ब्रोशर में परिसर के अंदर कॉमर्शियल स्पेस और नजदीकी मार्केट की सुविधा देने का वादा किया गया था, जिसका निर्माण वर्ष 2020 तक प्रस्तावित था। इसके बावजूद निर्धारित समयसीमा बीतने के कई साल बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। इस कारण उन्हें रोजमर्रा की जरूरतों के लिए 12 किमी दूर जाना पड़ता है।
निवासियों का कहना है कि अपार्टमेंट परिसर के आसपास एक से दो किलोमीटर के दायरे में भी कोई व्यवस्थित बाजार उपलब्ध नहीं है। ऐसे में निवासियों को दूध, सब्जी, किराना, दवाइयों और रोजमर्रा की अन्य जरूरी वस्तुओं की खरीदारी के लिए परेशान होना पड़ता है। छोटी-छोटी जरूरतों के लिए भी उन्हें गौर यमुना सिटी सोसाइटी जाना पड़ता है, जो यहां से करीब 12 किलोमीटर दूर है। निवासियों का कहना है कि योजना में कॉमर्शियल स्पेस और बाजार की सुविधा का प्रावधान होने के बावजूद अब तक इसका विकास नहीं किया गया है।
योजना के ब्रोशर में परिसर के अंदर कॉमर्शियल स्पेस और नजदीकी मार्केट की सुविधा दिखाई गई थी। -समर्पित आर्या
दूध, ब्रेड, सब्जी या दवाइयों जैसी छोटी-छोटी जरूरतों के लिए भी करीब 12 किमी दूर जाना पड़ता है। -धर्मेंद्र
कॉमर्शियल स्पेस और मार्केट स्वीकृत लेआउट में जगह निर्धारित है, तो इनका निर्माण जल्द पूरा होना चाहिए। -देशराज सिंह
प्राधिकरण को कॉमर्शियल स्पेस के निर्माण के लिए निश्चित समय सीमा घोषित करनी चाहिए। -पुष्पेंद्र चौधरी