फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   For the second time in three days, a part of the plaster fell in Panchsheel Greens-1

Noida News: तीन दिन में दूसरी बार पंचशील ग्रींस-1 में गिरा प्लास्टर का हिस्सा

Sat, 26 Jul 2025 09:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jul 2025 09:50 PM IST
विज्ञापन
For the second time in three days, a part of the plaster fell in Panchsheel Greens-1
बृहस्पतिवार को प्लास्टर गिरने से टहल रही महिला हो गई थी घायल, निवासियों में डर का माहौल
विज्ञापन



माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की पंचशील ग्रींस-1 सोसाइटी में शनिवार को भी प्लास्टर का हिस्सा गिर गया। इस बार प्लास्टर फ्लैट की बालकनी और टीन शेड पर गिरा। इस वजह से कोई घायल नहीं हुआ। इससे पहले बृहस्पतिवार को सोसाइटी में टहल रही महिला के सिर पर प्लास्टर गिरा था जिससे वह बेहोश हो गई थी। तीन दिनों में दो बार ऐसी घटना होने से निवासी डर हुए हैं।

सोसाइटी के सी-2 टावर के फ्लैट नंबर-101 में रहने वाले रजनीश ने बताया कि सुबह वक्त फ्लैट-801 की बालकनी से प्लास्टर का बड़ा हिस्सा गिरा। उसका वजन करीब 15 किलो था। इस घटना में टीन शेड क्षतिग्रस्त हो गई। उनकी बालकनी में भी काफी नुकसान हुआ है। हालांकि घटना के वक्त कोई मौजूद नहीं था। बगल वाले फ्लैट के निवासी चाय पी रहे थे। उनके फ्लैट में भी प्लास्टर का कुछ हिस्सा गया। इससे वे काफी डर गए।
विज्ञापन

निवासियों का आरोप है कि आए दिन ऐसी घटनाएं हो रही हैं लेकिन एओए इसका समाधान नहीं कर रही है। निवासियों ने बताया कि दूसरी बार प्लास्टर गिरने से उनकी चिंता बढ़ गई है। परिसर में टहलते और आते-जाते वक्त भी लोगों को हर समय खतरा महसूस होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed