{"_id":"66797474a31fae73640064f7","slug":"for-the-first-time-skating-competition-in-inline-freestyle-and-derby-category-in-the-district-grnoida-news-c-23-1-vns1013-33932-2024-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: पहली बार जिले में इनलाइन फ्री स्टाइल तथा डर्बी कैटेगरी में स्केटिंग प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: पहली बार जिले में इनलाइन फ्री स्टाइल तथा डर्बी कैटेगरी में स्केटिंग प्रतियोगिता
विज्ञापन
पहली बार जिले में इनलाइन फ्री स्टाइल तथा डर्बी कैटेगरी में स्केटिंग प्रतियोगिता
- 28 से 30 जून तक होने वाली प्रतियोगिता में 17 राज्यों के 300 से अधिक खिलाड़ी लेंगे हिस्सा
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में लायंज स्पोर्ट्स क्लब की ओर से 28 से 30 जून तक इनलाइन फ्री स्टाइल और डर्बी में राष्ट्रीय स्केटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता के लिए स्टेडियम में तैयारी शुरू कर दी गई है।
लायंज स्पोर्ट्स क्लब के अध्यक्ष ध्रुव सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में 11-14, 14-17 से अधिक आयु वर्ग में बालक व बालिका वर्ग के खिलाड़ी शामिल होंगे। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक व पुदुचेरी समेत 17 राज्यों के 300 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। राष्ट्रीय कोच आशुतोष जगताप ने बताया कि प्रतियोगिता में यूपी के 30 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
शिविर में राष्ट्रीय खिलाड़ियों को किया जा रहा तैयार
जुलाई में इटली में अंतरराष्ट्रीय स्केटिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। इसके प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ी ग्रेटर नोएडा के स्पोर्ट्स स्टेडियम में 5-27 जून तक आयोजित स्केटिंग शिविर में स्केटिंग के गुर सीख रहे हैं। साथ ही शिविर में राष्ट्रीय खेल प्रतिस्पर्धा से पहले यहां इन लाइन फ्री स्टाइल व डर्बी स्केटिंग खिलाड़ियों को भी तैयार किया जा रहा है।