फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   For the first time in the history of IIT, seats from sports quota in B.Tech from 2024 session.

Noida News: आईआईटी के इतिहास में पहली बार 2024 सत्र से बीटेक में खेल कोटे से सीट

Sat, 15 Jun 2024 07:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2024 07:12 PM IST
विज्ञापन
For the first time in the history of IIT, seats from sports quota in B.Tech from 2024 session.
I-काउंसिल में प्रस्ताव पास होने के बाद आईआईटी मद्रास ने हर कोर्स में दो अतिरिक्त सीटें खेल कोटे के लिए आरक्षित कीं I
विज्ञापन

I-जेईई एडवांस 2024 में सफल उम्मीदवारों को इस कोटे से सीट लेने के लिए अलग पोर्टल पर पंजीकरण करना जरूरी होगा I
Iअमर उजाला ब्यूरोI
Iनई दिल्ली। IIआईआईटी के इतिहास में पहली बार शैक्षणिक सत्र 2024-25 से बीटेक पाठ्यक्रम में खेल कोटा लागू होने जा रहा है। आईआईटी मद्रास में इसी सत्र से बीटेक प्रोग्राम के हर कोर्स में में दो अतिरिक्त सीट पर खेल कोटे से दाखिला होगा। इसमें से आधी यानी एक सीट लड़कियों के लिए आरक्षित होगी। खास बात यह है कि दाखिले के लिए उम्मीदवार को जेईई एडवांस 2024 में क्वालिफाई होना अनिवार्य है। I
Iआईआईटी मद्रास के निदेशक प्रोफेसर वी कामकोटि ने बताया कि आईआईटी में भी अब खेल कोटे से बीटेक प्रोग्राम की पढ़ाई कर सकेंगे। शैक्षणिक सत्र 2024-25 से इसकी शुरुआत की जा रही है। जेईई एडवांस 2024 के सफल उम्मीदवार खेल कोटे में दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं। युवाओं को खेलों में बढ़ावा देने के मकसद से यह फैसला लिया गया है। क्योंकि खेल युवाओं को अच्छा स्वास्थ्य,अनुशासित जीवन के साथ-साथ सफलता और असफलता दोनों स्थितियों में मानसिक परिपक्वता की सीख भी देता है। आईआईटी में बीटेक की पढ़ाई के तनाव में खेलकूद बेहद कारगर होगा। खेल कोटे से आने वाले छात्रों को जब अन्य छात्र खेलते हुए देखेंगे तो वे भी इसमें शामिल होंगे। IIआईआईटी मद्रास कैंपस में खेल कोटा से आने वाले खिलाड़ी अन्य युवाओं के लिए रोल मॉडल बनेंगे।I
विज्ञापन

I----I
Iखेल कोटे से ऐसे मिलेगी सीट:I
Iप्रो. कामकोटि ने बताया कि कि खेल कोटे के लिए उम्मीदवारों का जेईई एडवांस 2024 की कॉमन रैंक लिस्ट, कैटेगिरी वाइज लिस्ट में सफल होना जरूरी है। इसके अलावा उम्मीदवार को पिछले चार वर्षों में किसी भी राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिता में कम से कम एक पदक जीता होना अनिवार्य है। इसके आधार पर स्पोर्ट्स रैंक लिस्ट तैयार की जाएगी। हालांकि स्पोर्ट्स कोटे में दाखिले से पहले उम्मीदवारों को jeeadv.iitm.ac.in/sea पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा।I
विज्ञापन
विज्ञापन

I----I
I2 सीटें हैं IIबीटेक के हर प्रोग्राम में I
Iआईआईटी मद्रास के बीटेक प्रोग्राम के सभी कोर्स में दो-दो अतिरिक्त सीट खेल कोटे के लिए रखी गई हैं। यह दोनों सीट सुपर न्यूमेरी सीटें होंगी। इसमें एक सीट छात्राओं के लिए आरक्षित रहेंगी।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed