फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Food Department seized 150 kilograms of contaminated cheese on Dadri Railway Road

पनीर के नाम पर 'जहर': होली से पहले मिलावटी 150 KG दूषित माल पकड़ा, नमूना लेने के बाद गड्ढा खोदकर कराया नष्ट

Wed, 25 Feb 2026 07:59 PM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 25 Feb 2026 07:59 PM IST
सार

ग्रेटर नोएडा में खाद्य सुरक्षा टीमों ने होली के मद्देनजर मिलावटी खाद्य पदार्थों पर सख्ती से कार्रवाई की है। विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की। जिसमें दादरी रेलवे रोड पर 150 किलो दूषित और अस्वच्छ पनीर जब्त कर नमूना लेकर बाकी को नष्ट कराया गया। 

विज्ञापन
Food Department seized 150 kilograms of contaminated cheese on Dadri Railway Road
मिलावटी पनीर किया नष्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खाद्य विभाग की टीमों ने बुधवार को नोएडा से लेकर ग्रेटर नोएडा में खाद्य पदार्थों की जांच की। जांच के दौरान विभिन्न प्रतिष्ठानों से 10 खाद्य पदार्थों का नमूना लिया गया है। साथ ही दादरी रेलवे रोड पर एक गाड़ी में 150 किग्रा अस्वच्छ और दूषित पनीर पकड़ा है। एक नमूना लेने के बाद बाकी को नष्ट करा दिया गया है। 

विज्ञापन


वहीं सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद विभाग आगे की कार्रवाई करेगा। अगर नमूना फेल होता है तो कोर्ट में वाद दायर किया जाएगा।
विज्ञापन


सहायक आयुक्त द्वितीय खाद्य सर्वेश मिश्रा ने बताया कि होली को लेकर जिले में मिलावटी खाद्य पदार्थों बेचने व बनाने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। बुधवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी विशाल कुमार गुप्ता और सय्यद इबादुल्लाह की टीम ने रेलवे रोड दादरी पर दिलशाद निवासी कादलपुर दनकौर के वाहन को रोका। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वाहन में करीब 150 किग्रा पनीर था। जो प्रथम दृष्ट्या मानव उपभोग के लिए अनुपयुक्त और अस्वच्छ मिला। उसे बिक्री के लिए ले जाया जा रहा था। एक नमूना लेने के बाद बाकी पनीर को नष्ट करा दिया गया। इसी टीम ने औद्योगिक सेक्टर साइट-सी में वर्सेटाइल फूड्स प्राइवेट लिमिटेड के गोदाम से स्किम्ड मिल्क पाउडर का एक नमूना लिया है। कासना बस अड्डा व घरबरा रोड पर स्थित आस मोहम्मद चिकन बिरयानी व इकबाल चिकन बिरयानी से चिकन बिरयानी का एक-एक नमूना लिया है। 

खाद्य सुरक्षा अधिकारी मुकेश कुमार, विजय बहादुर पटेल व रविंद्र नाथ वर्मा की टीम ने सुबह यमुना एक्सप्रेस-वे के जेवर टोल प्लाजा पर चेकिंग की। यहां वीरेंद्र सिंह निवासी खैर अलीगढ़ की गाड़ी में खोया मिला। जो दिल्ली सप्लाई के लिए ले जाया जा रहा था। उसका एक नमूना लिया गया। 


वहीं निगम सिंह निवासी खैर टप्पल अलीगढ़ की गाड़ी से दूध का एक नमूना लिया गया है। वहीं एक अन्य टीम ने रबूपुरा स्थित कामरान डेयरी से क्रीम व दूध का एक-एक नमूना लिया है। मेहंदीपुर बांगर स्थित अजहर डेयरी से दूध व रंगीन छेना मिठाई का एक-एक नमूना लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed