{"_id":"63c6ae1173412430d335ef2f","slug":"food-delivery-boy-crushed-to-death-by-truck-noida-news-c-23-1-noi1091-1988-2023-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: ट्रक से कुचलकर फूड डिलिवरी बॉय की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: ट्रक से कुचलकर फूड डिलिवरी बॉय की मौत
विज्ञापन
ट्रक से कुचलकर फूड डिलिवरी बॉय की मौत
नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर हुई दुर्घटना, मौके पर तोड़ा दम
ट्रक के साइड से आगे निकलने के प्रयास के दौरान हुआ हादसा
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे पर सेक्टर-148 के पास ट्रक से कुचलकर फूड डिलिवरी बॉय बुद्धसेन की मौत हो गई। मृतक के भाई ने ट्रक का नंबर देकर चालक के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस आरोपी चालक को तलाश रही है।
बुलंदशहर के शिकारपुर थाना क्षेत्र के गांव अनौना निवासी विशंबर सिंह ने नॉलेज पार्क थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। विशंबर का आरोप है कि उसका बड़ा भाई बुद्धसेन फूड कंपनी में डिलिवरी का काम करता था। रविवार को बुद्धसेन बाइक से एक्सप्रेसवे से परी चौक की ओर लौट रहे थे। सेक्टर-148 के पास ट्रक की टक्कर लगने से वह गिर गए। इसी दौरान ट्रक का टायर बुद्धसेन के सिर को कुचलकर निकल गया। हादसे में बुद्धसेन की मौके पर ही मौत हो गई। परिजन का कहना है कि बुद्धसेन ने हेलमेट लगाया था। नॉलेज पार्क पुलिस का कहना है कि बुद्धसेन सड़क पर वाहन अधिक होने से ट्रक के साइड से आगे निकलने का प्रयास कर रहा था। तभी हादसे का शिकार हो गया। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।